Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लाल किला ब्लास्ट: फरीदाबाद यूनिवर्सिटी कनेक्शन पर दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान

चंडीगढ़। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले में फरीदाबाद की एक यूनिवर्सिटी का नाम सामने आने को गंभीर चिंता का विषय बताया है। उन्होंने इसे खुफिया एजेंसियों की बड़ी चूक करार देते हुए कहा कि सरकार दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करे।वे गुरुवार को चौटाला हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

7 दिसंबर को जुलाना में जजपा की स्थापना दिवस रैली

चौटाला ने बताया कि जननायक जनता पार्टी का आठवां स्थापना दिवस 7 दिसंबर को जींद के जुलाना में आयोजित रैली के साथ मनाया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में रैली में आगामी राजनीतिक रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर आमंत्रण देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

“प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नीतियों से निराश”

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि बीते एक वर्ष में प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान रहा है। कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ी है, जिससे सरकारी प्रबंधन की पोल खुली है। उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर गरीब परिवारों के राशन कार्ड काटने और पेंशन प्रभावित होने को निंदनीय बताया।

धान घोटाले में फिजिकल वेरिफिकेशन की मांग

धान घोटाले पर चौटाला ने कहा कि सैकड़ों करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग कर बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। उन्होंने 2019 की तर्ज पर प्रदेश के सभी मिलर्स की फिजिकल वेरिफिकेशन कराने और धान की इनकमिंग तथा डिस्पैच की विस्तृत जांच की मांग की।

उन्होंने बाजरे की खरीद में भी गड़बड़ियों की ओर इशारा करते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता बताई।

18 लाख एकड़ फसल प्रभावित, मुआवजा अब तक नहीं

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हालिया बारिश और बाढ़ के कारण 18 लाख एकड़ फसल प्रभावित हुई, लेकिन सरकार ने अब तक किसानों के खातों में एक भी रुपया जारी नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार को यात्राओं के बजाय किसानों और आम जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप

‘वोट चोरी गद्दी छोड़ो’ अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी की शुरुआत कांग्रेस ने की थी। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, तो आयोग को भी इस विषय पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

पेपरलेस रजिस्ट्री में बढ़ी शुल्क वसूली

राजस्व विभाग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री के नाम पर जनता से अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पहले 300 रुपये में होने वाले दस्तावेजों की फीस अब 1500 रुपये कर दी गई है, जो आम जनता के साथ धोखाधड़ी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज बसों का चक्का जाम, 20 हजार कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को नवंबर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा और विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 5 और 6 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि...

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.