Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा के अस्पतालों में अब ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा, OPD की लंबी लाइनों से मिलेगी राहत

चंडीगढ़ |  हरियाणा के सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में मरीजों को अब पर्ची बनवाने के लिए ओपीडी की लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। सीएचसी मुलाना में ‘आभा’ प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण का पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा है, और अब इसे राज्य के हर जिले के दो स्वास्थ्य केंद्रों में लागू किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने सोमवार को ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ के तहत आभा कार्ड जारी किए और मिशन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मरीज अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को आभा (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) ID से जोड़कर सुरक्षित रूप से स्टोर, एक्सेस और साझा कर सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह पहल प्रदेशभर में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है। जल्द ही राज्य के सभी 22 जिलों के 44 स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा शुरू की जाएगी।

संयुक्त निदेशक (आईटी) कैलाश सोनी ने बताया कि अब तक हरियाणा में 1.63 करोड़ से अधिक आभा कार्ड जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आभा कार्ड प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) से अलग है और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स को संग्रहीत करने के लिए एक स्वतंत्र और सुरक्षित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।

सीएचसी मुलाना को राज्य का पहला पूर्णतः डिजिटल और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा केंद्र बनाया गया है, जहां मरीज घर बैठे ही ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और उन्हें पर्ची बनवाने के लिए अस्पताल में कतार में नहीं लगना पड़ता।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कलीयुगी बेटे-बहू ने जानलेवा हमला कर पिता को किया लहूलुहान, दोनों फरार

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला के लड़भड़ोल में कलियुगी बेटे और बहू ने पिता पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया है। पिता को गंभीर हालत में जोंगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बेटा-बहू दोनो फरार हो गए हैं। घटना लडभड़ोल...

महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमलावर भाजपा, जितेंद्र सिंह बोले– “परिसीमन बहाना, असली विरोध सामने आया”

Summer express/ शिमला , संजू-:शिमला में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच भाजपा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में विपक्ष को घेरा और महिला आरक्षण...

करनाल में युवक की हत्या के बाद उबाल, गोंदर गांव में हाईवे जाम;गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम से इनकार

Summer express/करनाल -:हरियाणा के करनाल जिले के गोंदर गांव में 25 वर्षीय युवक सूरज की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर करनाल-कैथल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम गुरुद्वारे के सामने लगाया गया, जहां...

NH-154A की बदहाल हालत पर गरजी भाजपा, भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की अगुवाई में चक्का जाम

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी अब जमीनी स्तर पर सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 154A की खराब हालत को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा...

रविवार को श्री नैना देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब,30 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बिलासपुर, सुभाष-:बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। छुट्टी का दिन होने के कारण लगभग 30 हजार भक्तों ने माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के कपाट सुबह करीब 4 बजे ही खोल दिए गए...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.