Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में रेरा चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: मुख्य न्यायाधीश की जगह अब मुख्य सचिव होंगे अध्यक्ष

Dharamshala, 2 December-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) की चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण संशोधन का प्रस्ताव रखा है। सोमवार को सदन में प्रस्तुत संशोधन विधेयक के अनुसार अब रेरा चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में राज्य के मुख्य सचिव नियुक्त होंगे। अभी तक यह जिम्मेदारी हिमाचल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पास होती थी। इसके साथ ही प्राधिकरण के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल वर्तमान पाँच वर्ष से घटाकर चार वर्ष करने का प्रावधान भी किया गया है, जो अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक प्रभावी रहेगा।

विधेयक प्रस्तुत करते हुए नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि इन संशोधनों का उद्देश्य रेरा की प्रशासनिक दक्षता और शासन व्यवस्था को बेहतर बनाना है। सरकार का मानना है कि रेरा एक प्रशासनिक एवं विनियामक निकाय है, जिसके संचालन के लिए प्रशासन, आवास, विधि और संबंधित क्षेत्रों में अनुभव की आवश्यकता होती है। इस दृष्टि से मुख्य सचिव, जो राज्य के वरिष्ठतम प्रशासनिक अधिकारी होते हैं, इस दायित्व के लिए अधिक उपयुक्त माने गए हैं।प्रस्तावित संशोधन का एक महत्वपूर्ण पक्ष यह भी है कि इससे कार्यपालिका की नियुक्ति प्रक्रिया में न्यायपालिका की प्रत्यक्ष भागीदारी समाप्त होगी, जो शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत के अनुरूप है। इससे संभावित हितों के टकराव की स्थितियों से भी बचा जा सकेगा।

चयन समिति में मुख्य सचिव के अलावा आवास विभाग के सचिव सदस्य-संचालक के रूप में तथा विधि सचिव तीसरे सदस्य के रूप में शामिल होंगे। यदि मुख्य सचिव स्वयं रेरा के किसी पद के दावेदार हों या किसी अन्य कारणवश समिति की अध्यक्षता करने में असमर्थ हों, तो सरकार अतिरिक्त मुख्य सचिव या समान श्रेणी के किसी अन्य अनुभवी अधिकारी को समिति का अध्यक्ष नामित करेगी।सरकार का दावा है कि इन बदलावों से चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और योग्यता-आधारित होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.