Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में हवा बेहद जहरीली, टूटी सड़कों की धूल ने बढ़ाया संकट

पानीपत। पानीपत में वायु प्रदूषण ने गंभीर रूप ले लिया है। शहर की टूटी-फूटी सड़कों से उठ रही धूल और औद्योगिक इकाइयों की चिमनियों से निकल रहा काला धुआं मिलकर हवा को जहरीला बना रहा है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 370 के पार पहुंच गया है, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

सेक्टर 25, 29 और इंडस्ट्रियल एरिया सबसे ज्यादा प्रभावित

शहर के अधिकांश हिस्सों में धूल का असर दिख रहा है, लेकिन , सेक्टर-25, सेक्टर-29 और मुख्य औद्योगिक क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हो गए हैं। इन इलाकों में सड़कों की दुर्दशा के कारण वाहन गुजरते ही हवा में मोटी धूल की परत फैल जाती है।

धुएं और स्मॉग की मोटी परत ने बढ़ाई सांसों की दिक्कत

फैक्ट्रियों से निकलने वाला काला धुआं शहर के ऊपर स्मॉग की तरह मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय सांस लेना बेहद मुश्किल हो जाता है। हवा के ठहराव और तापमान गिरने से प्रदूषण जमीन पर जमा हो रहा है, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है।

नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रयास नाकाफी

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की व्यवस्थाएं हवा की गुणवत्ता सुधारने में असरदार साबित नहीं हो रही हैं। कई क्षेत्रों में धूल की मोटी परत, धुंध और बदबूदार हवा ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है।

निर्माणाधीन सड़कों पर वाहनों की एंट्री रोकी

मंगलवार दोपहर शहर में निर्माण कार्य के चलते उखाड़ी गई मुख्य सड़कों पर ,धूल नियंत्रण के लिए वाहनों की एंट्री अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। हालांकि स्थानीय निवासियों का कहना है कि केवल यह कदम काफी नहीं है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पेट्रोल-डीजल की कीमतों और निकाय चुनावों पर भाजपा पर बरसे जगत सिंह नेगी

किन्नौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद, मंत्री जगत सिंह नेगी ने खोला मोर्चा 

शिमला,संजू -:किन्नौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद गहरा गया है। किन्नौर से विधायक और हिमाचल सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जिस बात को वह पहले से उठा रहे थे, अब उसकी पुष्टि भाजपा के नेता भी...

लुधियाना निटवेयर फैक्ट्री में भीषण आग : करोड़ों का नुकसान, 35 दमकल गाड़ियां जुटीं

Summer express, लुधियाना। केशव नगर स्थित श्रीयांश निटवेयर फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 11:15 बजे कैंसर अस्पताल के पास स्थित तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर से आग की लपटें उठीं, जिसने कुछ ही समय में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के...

न्याय की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी, जर्जर मकान की मरम्मत कराने की लगाई गुहार

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर में उपायुक्त (DC) कार्यालय के बाहर एक स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं। उनका आरोप है कि उनके पुश्तैनी कच्चे मकान की हालत बेहद खराब हो चुकी है और बरसात के मौसम में उसमें रहना परिवार के लिए जोखिम भरा बन गया है। धरने...

अरुणाचल के केयी पान्योर में बाढ़-भूस्खलन, एक की मौत, चार लापता, राहत अभियान जारी

Summer express, ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के केयी पान्योर जिले के याचुली क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ ने व्यापक तबाही मचा दी है। प्रशासन के अनुसार इस आपदा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार लोग अभी भी लापता हैं। हुई लगातार मूसलाधार बारिश के चलते...

मुख्यमंत्री से मिले चानौत गांव के प्रतिनिधि, पेयजल आपूर्ति और विकास कार्यों का मिला भरोसा

Summer express, चंडीगढ़। चानौत गांव के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात कर गांव की पेयजल समस्या और विकास संबंधी मांगों को उनके समक्ष रखा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.