Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने यमुना स्वच्छता अभियान किया तेज, निगरानी-बुनियादी ढांचा मजबूत

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने यमुना नदी की स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण मिशन को तेज गति देते हुए ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समग्र प्रगति का बारीकी से आकलन किया गया।

बैठक में अपशिष्ट जल शोधन, औद्योगिक इकाइयों के अनुपालन, और सीवरेज अवसंरचना को मजबूत करने पर विशेष रूप से जोर दिया गया।

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जानकारी दी कि यमुना में मिलने वाले 11 प्रमुख नालों से रोजाना आने वाले 1511.55 मिलियन लीटर अपशिष्ट जल में से लगभग 1000 मिलियन लीटर पहले से ही उपचारित किया जा रहा है। प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए सभी नालों की नियमित सैंपलिंग और निगरानी की जा रही है।

नालों की निगरानी के लिए नई कमेटियां गठित

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि हर नाले के लिए संबंधित विभागों को मिलाकर मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में अलग-अलग कमेटियां बनाई जाएं। ये कमेटियां हर 10 दिन में बैठक करेंगी और अपनी रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन को भेजेंगी।

सीवरेज अवसंरचना का बड़ा विस्तार

बैठक में बताया गया कि हरियाणा ने यमुना कैचमेंट एरिया में सीवरेज शोधन क्षमता को काफी बढ़ाया है।

  • वर्तमान में राज्य में 90 एसटीपी संचालित हैं, जिनकी कुल क्षमता 1518 एमएलडी है।
  • 107 एमएलडी क्षमता के चार नए संयंत्र निर्माणाधीन हैं, जिन्हें मार्च 2027 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है।
  • इसके अलावा 227 एमएलडी क्षमता के नौ संयंत्रों का उन्नयन किया जा रहा है, जबकि 510 एमएलडी क्षमता के नौ नए संयंत्र प्रस्तावित हैं।

औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार

राज्य में 184.5 एमएलडी क्षमता वाले 17 कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) संचालित हैं। अधिकतर बड़ी औद्योगिक इकाइयां या तो इन संयंत्रों से जुड़ चुकी हैं या स्वयं अपने उपचार संयंत्र चला रही हैं। इससे औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

ड्रेन-वाइज एक्शन प्लान की प्रगति

प्रशासन द्वारा तैयार ड्रेन-वाइज एक्शन प्लान में धनौरा एस्केप, ड्रेन नंबर 2 व 6, मुंगेशपुर ड्रेन, केसीबी ड्रेन, ड्रेन नंबर 8, लेग-1, लेग-2, लेग-3, बु‍ढ़िया नाला और गौंची ड्रेन के सुधार कार्यों में निरंतर प्रगति दर्ज की गई है। बिना उपचारित पानी को नदी में जाने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर सीवर टैपिंग परियोजनाएं चल रही हैं।

भविष्य की योजनाएं

यमुनानगर में 77 एमएलडी, रोहतक में 60 एमएलडी, और गुरुग्राम में प्रस्तावित 100 एमएलडी के नए एसटीपी से आने वाले वर्षों में यमुना में प्रदूषण भार में और कमी आएगी। रोहतक, फरीदाबाद और गुरुग्राम के प्रमुख संयंत्रों के उन्नयन कार्य भी तेजी से चल रहे हैं।

सरकार का कहना है कि व्यापक सुधार योजनाओं, सख्त निगरानी और विभागों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से यमुना को स्वच्छ और प्रदूषण रहित बनाने का लक्ष्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.