Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुक्खू सरकार पर जयराम का हमला: “पुरानी योजनाएं बंद कर जनता को किया परेशान”

Dharamshala,Rahul-:प्रदेश  सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल में एक भी नई योजना का नाम तक नहीं बता सकती, जबकि पिछली भाजपा सरकार की कई योजनाएं बंद कर दी गई हैं। उनके अनुसार हिमकेयर, शगुन-कन्यादान, गृहणी सुविधा योजना, स्वावलंबन और सहारा जैसी योजनाएं बंद होने से आम जनता में गहरी नाराज़गी है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पहली बार जनता सरकार से नई सुविधाएं मांगने के बजाय पुरानी सुविधाएं बंद न करने की गुहार लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक भी लोगों के सवालों से बच रहे हैं क्योंकि उनके पास जवाब नहीं हैं।धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर न बनने को लेकर भी उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी वर्तमान सरकार 30 करोड़ रुपये जारी नहीं कर रही है। साथ ही उन्होंने पालमपुर विश्वविद्यालय की भूमि को “मित्रों में बांटने” का आरोप दोहराया।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेशभर में सरकारी नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर जनता निराश है। बिजली, पानी, टॉयलेट टैक्स और अंतिम संस्कार की लकड़ी तक पर कर बढ़ाने से लोगों में असंतोष है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार लगातार कर्ज ले रही है, लेकिन जनता को कोई राहत नहीं मिल रही है।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तीन साल का जश्न मनाने के निर्णय को उन्होंने “असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा” बताया। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस धन का उपयोग पुनर्वास में होना चाहिए था, उसे उत्सवों पर खर्च किया जा रहा है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू अपने “सनातन विरोधी बयानों” से विवाद खड़ा कर रहे हैं। उनका कहना था कि बच्चों के ‘राधे-राधे’ अभिवादन पर सवाल उठाना अनावश्यक था और कांग्रेस में ऐसा रुख लगातार देखने को मिलता है।जयराम ठाकुर ने दावा किया कि जिस प्रकार से जनता में आक्रोश बढ़ रहा है, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को “ऑल्टो गाड़ी में फिट” करना जनता तय कर चुकी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.