Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

UPSC ने DGP पैनल लौटाया, हरियाणा सरकार से पद खाली करने को कहा

चंडीगढ़। हरियाणा में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर जारी असमंजस और खींचतान के बीच सोमवार को UPSC ने राज्य सरकार द्वारा भेजे गए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के पैनल को खारिज कर दिया है। आयोग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के प्रकाश सिंह फैसले के अनुसार, DGP पद को पहले आधिकारिक रूप से रिक्त घोषित करना जरूरी है, तभी चयन प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।

राज्य सरकार ने UPSC को छह वरिष्ठ अधिकारियों की सूची भेजकर इनमें से तीन नामों का चयन करने का अनुरोध किया था। इस पैनल में 1990 बैच के शत्रुजीत कपूर, 1992 बैच के ओपी सिंह और अजय सिंगल, 1991 बैच के एस.के. जैन और 1993 बैच के आलोक मित्तल तथा अर्शिंदर चावला शामिल थे।

UPSC ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का किया पालन

UPSC ने अपने जवाब में स्पष्ट कहा कि वर्तमान स्थिति में DGP पद तकनीकी रूप से खाली नहीं माना जा सकता, क्योंकि शत्रुजीत कपूर केवल अवकाश पर हैं, पद से हटाए नहीं गए हैं। ऐसे में कानून के मुताबिक चयन पैनल पर विचार नहीं किया जा सकता। UPSC ने साफ लिखा कि जब तक राज्य सरकार यह घोषणा नहीं करती कि शत्रुजीत कपूर अब DGP नहीं रहेंगे, तब तक नए DGP की नियुक्ति आगे नहीं बढ़ सकती।

पृष्ठभूमि: छुट्टी पर कपूर, ओपी सिंह कार्यवाहक DGP

शत्रुजीत कपूर को अगस्त 2023 में दो वर्ष के स्थायी कार्यकाल के लिए DGP नियुक्त किया गया था। हालांकि एक IPS अधिकारी की आत्महत्या के बाद उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया। उनकी अनुपस्थिति में 1992 बैच के अधिकारी ओपी सिंह को कार्यवाहक DGP बनाया गया है, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

सरकार के सामने बड़ी चुनौती

UPSC के निर्णय के बाद अब पूरा मामला हरियाणा सरकार के पाले में आ गया है। सरकार को या तो शत्रुजीत कपूर को औपचारिक रूप से पद से हटाने का निर्णय लेना होगा या उन्हें दोबारा कार्यभार सौंपना होगा। यही फैसला राज्य पुलिस प्रशासन की स्थिरता और भविष्य की नियुक्तियों की दिशा तय करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...

कुल्लू पुलिस ने 53 मामलों में जब्त 1.19 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कुल्लू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1 करोड़ 19 लाख 61 हजार 490 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। यह कार्रवाई अदालत से अनुमति मिलने के...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से...

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.