Facebook-f Youtube X-twitter

8वें दिन भी इंडिगो की फ्लाइट्स प्रभावित, सरकार सख्त

नई दिल्ली। एक सप्ताह तक बड़े पैमाने पर फ्लाइट रद्द रहने के बाद इंडिगो की सेवाएं अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। एयरलाइन के ज्यादातर विमान उड़ान भर रहे हैं, लेकिन व्यवधान पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इंडिगो ने आठवें दिन भी 60 से अधिक उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है।

इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार, 9 दिसंबर को कुल 67 उड़ानें रद्द की गई हैं। इनमें चेन्नई, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम जैसे प्रमुख एयरपोर्ट शामिल हैं। लगातार उड़ानें रद्द होने और यात्रियों की परेशानियों के बाद केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है।

सात दिनों में 4500 से ज्यादा उड़ानें रद्द

पिछले एक सप्ताह में इंडिगो 4500 से अधिक उड़ानें रद्द कर चुका है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, अब इंडिगो के स्लॉट में कटौती कर कुछ स्लॉट अन्य एयरलाइंस को दिए जाएंगे ताकि यात्रियों को विकल्प उपलब्ध हो सके।

केरल के तिरुवनंतपुरम में आज कई उड़ानें रद्द रहीं। तमिलनाडु में 41 और कर्नाटक के बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 58 आगमन और 63 प्रस्थान उड़ानें रद्द की गईं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

सरकार की चेतावनी, कड़ी कार्रवाई की तैयारी

केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने संसद में इंडिगो को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मामले की जांच शुरू हो चुकी है। सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी जो आगे सभी एयरलाइंस के लिए मिसाल बनेगी।

उन्होंने कहा कि देश को कम से कम पांच बड़ी एयरलाइंस की जरूरत है और यह नई एयरलाइंस शुरू करने का उचित समय है। फिलहाल इंडिगो देश में 2200 से अधिक उड़ानें संचालित कर रही है, जिनकी संख्या कम की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.