Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका में जन्म यात्रा करने वालों का टूरिस्ट वीज़ा रद्द

नई दिल्ली |  अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के लिए ‘Birth-Tourism’ की योजना बनाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी की मुख्य योजना अमेरिका जाकर बच्चा जन्म देना और जन्मसिद्ध नागरिकता प्राप्त करना है, तो उसे टूरिस्ट वीजा तुरंत अस्वीकृत कर दिया जाएगा।

अमेरिकी दूतावास ने भारत में सोशल मीडिया और अपने पोर्टल के माध्यम से यात्रियों को चेताया है कि वीज़ा अधिकारी यात्रा के उद्देश्य को लेकर सतर्क हैं। अगर किसी के इरादे मुख्य रूप से जन्मसिद्ध नागरिकता का लाभ लेने के हैं, तो उसका वीजा तत्काल रिजेक्ट किया जाएगा। यह नियम पहले भी था, लेकिन अब इसे और कड़ाई से लागू किया जा रहा है।

ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। 20 जनवरी को जारी किए गए कार्यकारी आदेश के तहत केवल अमेरिका में जन्म लेने के आधार पर किसी बच्चे को नागरिकता नहीं दी जाएगी, खासकर जब माता-पिता वहां अस्थायी या गैरकानूनी स्थिति में हों। इस आदेश की संवैधानिकता अब सुप्रीम कोर्ट की समीक्षा में है। अगर कोर्ट ट्रंप के पक्ष में फैसला करता है, तो यह 125 साल पुराने कानून में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि जन्मसिद्ध नागरिकता का दुरुपयोग अमेरिका के संसाधनों पर भारी बोझ डाल रहा है। उनका कहना है कि यह अधिकार मूल रूप से गृहयुद्ध के समय अफ्रीकी-अमेरिकियों के संरक्षण के लिए बनाया गया था, लेकिन अब इसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।

अमेरिका यात्रा की योजना बनाने वाले पर्यटकों को यह स्पष्ट नियम ध्यान में रखना आवश्यक है, ताकि वीज़ा आवेदन असफल न हो और अवांछित कानूनी परेशानियों से बचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.