Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जल्द दस्तक देगा मानसून

चंडीगढ़ |  हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है और प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से प्रदेश में प्री-मानसूनी हवाएं सक्रिय हो जाएंगी, जिससे उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। विभाग ने आज के लिए उत्तर-पूर्वी हरियाणा में 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई है, साथ ही तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।

मौसम विभाग ने पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया है।

कल इन जिलों में होगी बारिश

  • अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 75% से 100% तक बारिश की संभावना है।
  • सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात और गुरुग्राम में 25% तक बारिश होने के आसार हैं।
  • वहीं, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में 25% से 50% तक बारिश दर्ज की जा सकती है।

कुछ जिलों में जलभराव और नुकसान

मंगलवार को प्रदेश के 14 जिलों में बारिश दर्ज की गई। हिसार में सबसे अधिक वर्षा हुई, जबकि महेंद्रगढ़ के नारनौल में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई। कई घरों में पानी घुस गया और सड़कों पर पानी भरने से वाहन तक डूबने लगे। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी घटनाएं सामने आईं, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ।

मानसून जल्द दे सकता है दस्तक

हालांकि आमतौर पर हरियाणा में मानसून की एंट्री 29 जून के आसपास होती है, लेकिन इस बार मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि मानसून 4 से 5 दिन पहले, यानी कि 24-25 जून के आसपास ही प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.