Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूएई में नौकरी का मौका: डिलीवरी राइडर्स व वेयरहाउस हेल्पर के लिए कैंपस इंटरव्यू 

यूएई में नौकरी का मौका: डिलीवरी राइडर्स व वेयरहाउस हेल्पर के लिए कैंपस इंटरव्यू 

Mandi, Dharamveer-:विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की प्रतिष्ठित कंपनी नून फूड एलएलसी के लिए डिलीवरी राइडर और वेयरहाउस हेल्पर के पदों पर कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। यह भर्ती प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के माध्यम से की जा रही है, जिससे युवाओं को सुरक्षित और भरोसेमंद रोजगार का अवसर मिलेगा।

ये साक्षात्कार खलियार स्थित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, मंडी में सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। इसमें मंडी और कुल्लू जिलों के पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है।क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों को पासपोर्ट के साथ ड्राइविंग लाइसेंस (डिलीवरी राइडर के लिए), रिज्यूमे, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होंगी।

इस भर्ती के तहत कुल 400 पद भरे जाएंगे, जिनमें 200 पद डिलीवरी राइडर और 200 पद वेयरहाउस हेल्पर के हैं।

  • डिलीवरी राइडर को 2500 दिरहम मासिक वेतन के साथ कमीशन और टिप्स मिलेंगे। आयु सीमा 20 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। यूएई ड्राइविंग लाइसेंस नियुक्ति के बाद प्रदान किया जाएगा, जिसके लिए 5500 दिरहम शुल्क देना होगा।
  • वेयरहाउस हेल्पर को 1400 दिरहम मासिक वेतन के साथ आवास और यातायात सुविधा दी जाएगी। आयु सीमा 21 से 30 वर्ष तय की गई है।

दोनों पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और बेसिक अंग्रेज़ी ज्ञान अनिवार्य है। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे।चयनित अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35,400 रुपये (जीएसटी सहित) तथा 1500 रुपये चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा।अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 01905-235508 पर संपर्क कर सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्कूटी छोड़ने के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, करनाल में हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल | हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-9 पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर स्कूटी छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में एक...

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...

वन महोत्सव पर अनिल विज ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.