Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जिनेवा भारतीय दूतावास में दो करोड़ की धोखाधड़ी, CBI जांच शुरू

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने जिनेवा स्थित भारतीय स्थायी दूतावास में तैनात रहे एक पूर्व लेखा अधिकारी मोहित द्वारा दो लाख स्विस फ्रैंक (करीब दो करोड़ रुपये) से अधिक की कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि इस राशि का इस्तेमाल उसने अपने क्रिप्टो और ऑनलाइन जुआ से जुड़े कारोबार को वित्तपोषित करने में किया।

अधिकारियों के अनुसार, मोहित ने 17 दिसंबर 2024 को सहायक अनुभाग अधिकारी के रूप में जिनेवा स्थित भारतीय स्थायी मिशन में कार्यभार संभाला था। उन्हें यूनियन बैंक ऑफ स्विट्जरलैंड (UBS) में भुगतान निर्देशों की भौतिक फाइलें जमा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मिशन के बैंक खाते अमेरिकी डॉलर (USD) और स्विस फ्रैंक (CHF) में संचालित होते हैं, जबकि अनियमितताएं CHF खाते में सामने आई हैं।

भुगतान प्रक्रिया में कैसे हुई गड़बड़ी

दूतावास की ओर से स्विस वेंडरों को उनके इनवॉइस के आधार पर CHF में भुगतान किया जाता था। इन इनवॉइस पर वेंडर के बैंक विवरण के साथ पूर्व-मुद्रित क्यूआर कोड अंकित रहते थे। इन क्यूआर कोड की भौतिक प्रति के साथ भुगतान निर्देश पर्चियां, जिन्हें विशेष अधिकारी और आहरण एवं वितरण अधिकारी (DDO) तुषार लकरा द्वारा हस्ताक्षरित किया जाता था, यूबीएस में जमा कराई जाती थीं।

जांच एजेंसियों को किस बात पर है शक

जांच में सामने आया है कि मोहित को क्यूआर कोड और भुगतान निर्देश पर्चियों को स्वयं यूबीएस तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया था। इसके अलावा, उन्हें मिशन प्रमुख अमित कुमार के साथ खातों से संबंधित जानकारी देखने की भी अनुमति थी। आशंका है कि मोहित ने कुछ वेंडरों के मूल क्यूआर कोड को हटाकर अपने द्वारा बनाए गए क्यूआर कोड लगाए, जिससे भुगतान वेंडर के खातों में जाने के बजाय यूबीएस में उनके निजी CHF खाते में स्थानांतरित हो गया।

फिलहाल CBI पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कितनी राशि की हेराफेरी हुई और इस धोखाधड़ी में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

अपने बिजनेस पार्टनर गोविंद के साथ मिलकर रची की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों को किया  गिरफ्तार Summer express/शिमला, संजू- मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर...

अंबाला में 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय मासूम, सेना ने संभाला मोर्चा

Summer express, अंबाला । हरियाणा के अंबाला के निकट स्थित धन्यौड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां खेलते समय चार वर्षीय मासूम बच्चा 220 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तत्काल बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर...

गुरुग्राम में रील बनाने के चक्कर में जानलेवा स्टंट, एमजी रोड पर वायरल वीडियो से मचा बवाल

Summer express, गुरुग्राम । हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ युवाओं को खतरनाक और गैरकानूनी गतिविधियों की ओर धकेलती नजर आ रही है। शहर की सबसे व्यस्त और पॉश सड़कों में शामिल एमजी रोड पर एक युवक का चलती गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट करने का...

एक इंजेक्शन ने छीन लिया ओलिंपिक का सपना, चार बार के गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान का करियर संकट में

Summer express,रोहतक । राजस्थान के सीकर निवासी और चार बार के गोल्ड मेडलिस्ट राष्ट्रीय स्तर के पहलवान विजय कुमार लांबा ने एक कथित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण अपना खेल करियर बर्बाद होने का आरोप लगाया है। विजय का कहना है कि ओलिंपिक में देश के लिए खेलने और पदक जीतने का उनका सपना एक गलत...

मनीषा मौत मामले में आमरण अनशन समाप्त, प्रशासन के आश्वासन पर माने परिजन

Summer express,चरखी दादरी । मनीषा मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे मृतका के पिता संजय कुमार ने देर शाम अपना अनशन समाप्त कर दिया। प्रशासन की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर दिए गए ठोस आश्वासन के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। हालांकि, पीड़ित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.