Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशा विरोधी अभियान को इवेंट नहीं, जिम्मेदारी से चलाए सरकार: जयराम ठाकुर

बिलासपुर  | हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चिट्ठे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को महज एक इवेंट की तरह नहीं, बल्कि पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ चलाया जाना चाहिए। सरकार को चाहिए कि इस मुहिम में सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़े, ताकि अभियान जमीन स्तर पर प्रभावी ढंग से उतर सके।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में नशे के खिलाफ गंभीर है, तो उसे योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। केवल कुछ मिनटों के लिए फोटो खिंचवाने से नशा खत्म नहीं होगा। अभियान में निरंतरता, ईमानदारी और ठोस रणनीति जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक यह अभियान गैर-जिम्मेदाराना तरीके से चलाया गया है, जिससे अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आ रहे।

उन्होंने बिलासपुर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां महिला मंडल चिट्ठे के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। कड़ाके की ठंड में महिलाएं अपने गांवों में रात-दिन पहरा दे रही हैं और नशा तस्करों को पकड़ने की मुहिम चला रही हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन्हीं महिला मंडलों पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई नशा तस्करों के दबाव में की जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि महिला मंडलों पर दर्ज सभी मामलों को तुरंत वापस लिया जाए।

केंद्र से मदद न मिलने के आरोपों पर पलटवार करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार से भरपूर सहयोग मिल रहा है। हाल ही में केंद्र ने 602 करोड़ रुपये जारी किए हैं और इस वर्ष का शेष पैसा भी जल्द मिलेगा। उन्होंने कहा कि बार-बार केंद्र सरकार को कोसना उचित नहीं है। असली सवाल यह है कि जो पैसा आ रहा है, वह आपदा प्रभावित लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं। इस मुद्दे पर विधानसभा में सवाल उठाए गए, लेकिन मुख्यमंत्री संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

अंत में जयराम ठाकुर ने प्रदेश और देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं और कहा कि नए साल पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हिमाचल को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि बढ़ते नशे के चलन से दूर रहें और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.