Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला कॉलेज छात्रा मामला: CPI(M) का शिमला में धरना, पुलिस और कॉलेज प्रशासन पर गंभीर सवाल

Shimla, Sanju-:धर्मशाला स्थित गवर्नमेंट कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान हुई मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि छात्रा कॉलेज में रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न का शिकार थी, जिसके चलते वह गहरे अवसाद में चली गई थी। इस मामले ने अब राजनीतिक रूप भी ले लिया है। शिमला में माकपा (CPI-M) ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

CPI(M) नेताओं ने इस पूरे मामले में धर्मशाला पुलिस और कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का कहना है कि यदि समय रहते शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाती, तो शायद यह दुखद घटना रोकी जा सकती थी। छात्रा की मौत से पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कॉलेज से जुड़े कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही है। परिजनों ने कॉलेज की कुछ छात्राओं पर रैगिंग और एक अध्यापक पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

धरना प्रदर्शन के दौरान CPI(M) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि यह घटना पूरी व्यवस्था की विफलता को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि यह मामला अचानक नहीं बना, बल्कि जुलाई महीने से पीड़िता और उसका परिवार न्याय के लिए विभिन्न स्तरों पर गुहार लगाता रहा। इसके बावजूद न तो कॉलेज प्रशासन ने ठोस कदम उठाए और न ही पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई की।

राकेश सिंघा ने कहा कि अब इस मामले को केवल स्थानीय पुलिस के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं, क्योंकि अब तक की कार्रवाई से सच्चाई सामने नहीं आ पाई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जवाबदेही तय करने और निष्पक्ष जांच के लिए स्पष्ट पैरामीटर निर्धारित करने की मांग की।

CPI(M) ने चेतावनी दी है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। पार्टी ने इस मामले में पारदर्शी और स्वतंत्र जांच की मांग दोहराई है, ताकि दोषियों को सख्त सजा मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.