Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मार्कंड मंदिर की सराय बनी सामाजिक सहयोग का केंद्र,गरीब परिवारों को मिल रहा सम्मानजनक सहारा

Bilaspur, Subhash-:पर्यटन विभाग द्वारा मार्कंड मंदिर परिसर में निर्मित तीन मंजिला भव्य सराय भवन आज केवल श्रद्धालुओं की सुविधा तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह आर्थिक रूप से कमजोर और बीपीएल परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरा है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इस आधुनिक भवन में पार्किंग सहित कई आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।

सराय भवन में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सुसज्जित कमरे, विवाह एवं अन्य मांगलिक आयोजनों के लिए विशाल विवाह हाल, स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं।खास बात यह है कि आईआरडीपी और बीपीएल परिवारों को यहां बेहद कम शुल्क पर ये सुविधाएं दी जा रही हैं। इसका सीधा लाभ उन परिवारों को मिल रहा है जो सीमित आय के कारण अपने बच्चों की शादी या धार्मिक कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित नहीं कर पाते थे।अब ऐसे परिवार कम खर्च में सम्मानजनक ढंग से विवाह और धार्मिक आयोजन कर पा रहे हैं। इससे न केवल उनका आर्थिक बोझ कम हुआ है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी उन्हें एक बेहतर विकल्प मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस भवन के बनने से क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता भी बढ़ी है।मंदिर प्रबंधन के अनुसार पर्यटन विभाग की यह पहल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी सशक्त उदाहरण है। मार्कंड मंदिर की यह सराय और भवन आज जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रही है।

मंदिर पुजारी: “यह भवन गरीब और बीपीएल परिवारों के लिए बहुत बड़ी सुविधा है। कम खर्च में लोग शादी-विवाह और धार्मिक कार्यक्रम कर पा रहे हैं, यह वाकई सराहनीय पहल है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली-चंडीगढ़ में देर रात फायरिंग, संदिग्ध के कंधे में लगी गोली

सागर पाहवा ,मोहाली। देर रात मोहाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक फोर्ड एंडेवर कार का CIA टीम द्वारा पीछा किए जाने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-51 में संदिग्ध कार सवारों की ओर से रॉन्ग साइड से CIA की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई। इसके बाद कार सवार मोहाली फेज-7...

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.