Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में निजी पार्किंग पर नकेल कसने की तैयारी, नगर निगम तय करेगा दरें और करेगा पंजीकरण

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर शहर में निजी पार्किंग स्थलों पर मनमाने शुल्क वसूली की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पार्किंग शुल्क निर्धारित करेगा और सभी निजी पार्किंग संचालकों का पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा। इसके बाद तय दरों से अधिक शुल्क वसूलने की अनुमति नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम हमीरपुर के गठन को एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से स्पष्ट नियम और उपनियम तय नहीं हो पाए हैं। इसी कारण नगर निगम को कई फैसले अपने स्तर पर लेने पड़े। नियमों की कमी का फायदा उठाते हुए निजी पार्किंग संचालक मनमानी दरें वसूल रहे थे, जिससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि शहर में सरकारी और निजी दोनों प्रकार की पार्किंग सुविधाएं मौजूद हैं। सरकारी पार्किंग स्थलों, जैसे डीसी कार्यालय के बाहर और नगर निगम द्वारा संचालित तीन-चार पार्किंग क्षेत्रों में शुल्क पूरी तरह नियंत्रित है और वहां अधिक वसूली की कोई शिकायत नहीं मिली है। समस्या मुख्य रूप से निजी पार्किंग स्थलों को लेकर सामने आई है।उन्होंने कहा कि फिलहाल निजी पार्किंग संचालक नगर निगम में पंजीकृत नहीं हैं। इसे लेकर जल्द ही सभी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आपसी सहमति से पार्किंग दरें तय की जाएंगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, वाहनों की सुरक्षा और निगरानी की उचित व्यवस्था हो।

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। फिलहाल जिले में किसी भी पार्किंग के लिए ट्रेड लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। पहले इसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 तय की गई थी, लेकिन अब व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए कुछ अतिरिक्त समय दिया जाएगा, ताकि सभी निर्धारित नियमों के तहत कार्य कर सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.