Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी बोर्ड की बड़ी पहल, उत्तर पुस्तिकाओं पर QR कोड लागू होंगे

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नकल और परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों पर लगाम कसने के लिए एक और बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। प्रश्न पत्रों पर क्यूआर कोड और हिडन फीचर्स की सफल शुरुआत के बाद अब बोर्ड 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं पर भी यह तकनीक लागू करने की तैयारी में है। इसके तहत प्रदेशभर के करीब पांच लाख परीक्षार्थियों की लगभग 30 लाख उत्तर पुस्तिकाओं के प्रत्येक पृष्ठ पर क्यूआर कोड और विशेष सुरक्षा फीचर्स होंगे।

बोर्ड प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से उत्तर पुस्तिकाओं की ट्रैकिंग आसान होगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी या छेड़छाड़ को तुरंत पकड़ा जा सकेगा। पहले प्रश्न पत्रों पर क्यूआर कोड लागू होने से यह पता चल जाता था कि पेपर कहां से लीक हुआ है, जिससे दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई संभव हुई। इसी तर्ज पर अब उत्तर पुस्तिकाओं को भी तकनीकी निगरानी में लाने की योजना बनाई गई है।

हालांकि इस फैसले से बोर्ड पर आर्थिक बोझ काफी बढ़ने वाला है। सामान्य परिस्थितियों में उत्तर पुस्तिकाओं के मुद्रण पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आता है, लेकिन क्यूआर कोड और हिडन फीचर्स जुड़ने के बाद यह खर्च साढ़े चार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। यानी बोर्ड को करीब तीन करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार उठाना पड़ेगा।

इसी अतिरिक्त खर्च और संभावित गोपनीयता जोखिम को लेकर कर्मचारी संगठनों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों में उत्तर पुस्तिकाओं की लीकेज या किसी बड़ी गड़बड़ी की कोई शिकायत सामने नहीं आई है, ऐसे में इस व्यवस्था की जरूरत पर सवाल उठते हैं। कर्मचारी संगठनों का यह भी आरोप है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मुद्रण से जुड़ी प्रक्रिया में तय नियमों का पालन नहीं किया गया और इससे गोपनीयता भंग होने की आशंका बढ़ सकती है।

वहीं बोर्ड प्रशासन का दावा है कि आने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में यह नई व्यवस्था पूरी तरह लागू की जाएगी और इससे परीक्षा प्रणाली अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनेगी। बोर्ड का कहना है कि तकनीक के इस्तेमाल से नकल पर प्रभावी नियंत्रण होगा और परीक्षाओं की विश्वसनीयता को और मजबूत किया जा सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.