Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर ने केंद्रीय बजट को ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के रूप में किया रेट

शिमला, संजू-:पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार का 13वां केंद्रीय बजट लोक लुभावन नहीं, बल्कि देश के दीर्घकालिक विकास पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सहित हर क्षेत्र में वृद्धि हुई है। जयराम ठाकुर ने यह भी बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और 7 प्रतिशत की मजबूत विकास दर के साथ आगे बढ़ रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कैपिटल खर्च में पिछले दशक में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि UPA सरकार के समय 2013-14 में यह 1.98 लाख करोड़ रुपये था, जो वर्तमान में बढ़कर 12.20 लाख करोड़ रुपये हो गया है। रक्षा क्षेत्र का बजट 2 लाख करोड़ से बढ़ाकर 7.84 लाख करोड़ किया गया है, जिससे भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूती मिली है।कृषि क्षेत्र को अब 1.32 लाख करोड़ का बजट मिला है, जबकि UPA के समय यह केवल 27 हजार करोड़ था। शिक्षा के लिए 1.39 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पहले 65 हजार करोड़ रुपये थे। रेलवे बजट 63 हजार करोड़ से बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 37 हजार करोड़ रुपये के मुकाबले अब 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है।सड़क और हाइवे के लिए बजट आठ गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की हिस्सेदारी 18 प्रतिशत से बढ़कर 45 प्रतिशत हो गई है। नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता 76 गीगावाट से बढ़कर 254 गीगावाट हो गई है। UPI अब दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म बन चुका है।

जयराम ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय योजनाओं में 191 योजनाओं के तहत 90:10 के अनुपात में लाभ मिलेगा। मनरेगा के लिए 30 हजार करोड़ रुपये और जल जीवन मिशन के लिए 17 हजार करोड़ से बढ़ाकर 67 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

पंचायत चुनावों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मामला अब सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पंचायती राज संस्थाओं पर हमला कर रही है। जयराम ने कहा कि उच्च न्यायालय ने 30 अप्रैल तक चुनाव करवाने का आदेश दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे मनमाना बताते हुए न्यायालय पर गंभीर टिप्पणी की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.