Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शकरोड़ी से ढवाड़ा पहुंचा पानी, संजौली तक इसी माह पहुंचेगा सतलुज का पानी

शिमला, संजू-:शिमला शहर की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में शकरोड़ी पेयजल योजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। शनिवार को शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने ढवाड़ा पहुंचकर योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान शकरोड़ी से ढवाड़ा तक सतलुज का पानी सफलतापूर्वक लिफ्ट कर पहुंचाया गया, जिससे परियोजना की प्रगति को लेकर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

अधिकारियों के अनुसार आगामी एक सप्ताह के भीतर पानी को डूम्मी तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि इसी माह के अंत तक संजौली तक सतलुज का पानी पहुंचाने की योजना है। इसके पूरा होते ही शिमला शहर के बड़े हिस्से में पानी की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।वर्तमान में योजना के अंतर्गत एक पंप के माध्यम से करीब 10 एमएलडी पानी लिफ्ट किया जा रहा है। जल्द ही दूसरा पंप भी चालू किया जाएगा, जिसके बाद 15 से 20 एमएलडी तक पानी शिमला को उपलब्ध हो सकेगा। इससे गर्मियों के दौरान होने वाली पेयजल किल्लत में काफी हद तक कमी आएगी।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि योजना के पूरी तरह चालू होने के बाद शिमला शहरवासियों को 24 घंटे पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

“शकरोड़ी पेयजल योजना अब अपने अंतिम चरण में है। जैसे ही संजौली तक पानी पहुंचता है, शिमला को स्थायी राहत मिलेगी। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।”शकरोड़ी पेयजल योजना के पूर्ण होने से शिमला के हजारों परिवारों को लंबे समय से चली आ रही जल समस्या से स्थायी निजात मिलने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.