Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंडे की दुकान की आड़ में देसी शराब की बिक्री, पुलिस ने किया खुलासा

शहजादपुर  | शहजादपुर के नया बस स्टैंड के पास अवैध शराब बेचने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अंडे की दुकान की आड़ में दुकानदार और उसका बेटा शातिर तरीके से देसी शराब बेच रहे थे। आरोपी लेमन जीरा, कोका-कोला और स्लाइस जैसी कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलों में देसी शराब भरकर ग्राहकों को सप्लाई करते थे, ताकि किसी को शक न हो और पुलिस की नजरों से बचा जा सके।

पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद शहजादपुर थाना पुलिस ने प्राइम स्टेप प्राइवेट स्कूल के पास स्थित दुकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी दुकानदार सीताराम पुलिस से बहस करने लगा, जबकि उसका बेटा दीपक प्लास्टिक का थैला लेकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए दीपक को मौके पर ही पकड़ लिया।

थाना प्रभारी अशोक के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पास के देसी शराब ठेके से सस्ती शराब खरीदते थे और फिर उसे अलग-अलग सॉफ्ट ड्रिंक की खाली बोतलों में भरकर बेचते थे। ग्राहकों की मांग के अनुसार 160 एमएल से लेकर 2 लीटर तक की मात्रा में शराब बेची जाती थी। कीमतें मात्रा के हिसाब से 20 रुपये से लेकर 200 रुपये या उससे अधिक तक तय की गई थीं।

पुलिस ने मौके से माल्टा और फौजी नंबर वन ब्रांड की शराब की बोतलें, अधे-पव्वे और बड़ी संख्या में लेमन जीरा, कोका-कोला व स्लाइस की बोतलें बरामद की हैं, जिनमें शराब भरी हुई थी। पुलिस ने शराब के सैंपल लेकर उन्हें सील कर दिया है।

शहजादपुर थाना पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन शामिल था तथा शराब की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.