Facebook-f Youtube X-twitter

सोनीपत में दिग्विजय चौटाला का कबूलनामा, गठबंधन को बताया बड़ी भूल

सोनीपत । कभी हरियाणा की राजनीति में “किंगमेकर” की भूमिका निभाने वाली जननायक जनता पार्टी अब अपने अस्तित्व को बचाने की जंग लड़ती नजर आ रही है। सोनीपत में आयोजित ‘युवा योद्धा जिला सम्मेलन’ में पहुंचे जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के तेवर इस बार बदले हुए दिखे। मंच से उन्होंने स्वीकार किया कि भाजपा के साथ गठबंधन करना पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक गलती साबित हुआ।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि साल 2018 में इनेलो से अलग होकर बनी जेजेपी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में 10 सीटें जीतकर राजनीतिक समीकरण बदल दिए थे, लेकिन भाजपा के साथ सत्ता में साझेदारी करना जनता को रास नहीं आया। उन्होंने माना कि गठबंधन के फैसले ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया और इस बार चुनाव में पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका।

उन्होंने नायब सैनी सरकार पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज हरियाणा में कानून-व्यवस्था की हालत बिगड़ चुकी है। चौटाला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पुलिस का डर खत्म हो चुका है और बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।

बुढ़ापा पेंशन कटौती को लेकर उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर कटौती करनी है तो बुजुर्गों की पेंशन नहीं, बल्कि विधायकों और सांसदों की सुविधाओं व कमाई पर कैंची चलानी चाहिए।

भ्रष्टाचार को लेकर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आबकारी विभाग मुख्यमंत्री के अधीन है और वहां खुलेआम लूट मची हुई है। उन्होंने सरकारी नौकरियों में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

आगामी निकाय चुनावों पर बोलते हुए उन्होंने संकेत दिए कि पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ने को लेकर अभी मंथन कर रही है। दिग्विजय चौटाला का भाजपा गठबंधन को लेकर किया गया यह सार्वजनिक कबूलनामा आने वाले दिनों में हरियाणा की राजनीति में नई बहस और हलचल पैदा कर सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - करनाल में मुठभेड़: फायरिंग केस का आरोपी घायल, हथियार समेत गिरफ्तार

करनाल में मुठभेड़: फायरिंग केस का आरोपी घायल, हथियार समेत गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल | करनाल के मधुबन थाना क्षेत्र में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब आर्वधन नहर पटरी पर पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।...
Summer Express - दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पोस्ट में छलका दर्द

दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पोस्ट में छलका दर्द

Summer express, अंबाला  | अंबाला के नारायणगढ़ क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और पारिवारिक विवादों से परेशान एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका 28 वर्षीय नैना मूल रूप से यमुनानगर के जगाधरी की रहने वाली थी। आत्महत्या से पहले उसने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि “मुझे किसी ने नहीं...
Summer Express - 74 वर्षीय ब्रिटिश महिला ने अकेले 72 देशों की यात्रा पूरी की, चीन में मिला गर्मजोशी भरा स्वागत

74 वर्षीय ब्रिटिश महिला ने अकेले 72 देशों की यात्रा पूरी की, चीन में मिला गर्मजोशी भरा स्वागत

Summer express, नई दिल्ली | 74 वर्ष की उम्र में अकेले दुनिया घूमने का साहस दिखाने वाली ब्रिटिश महिला गिल की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। उन्होंने अब तक 72 देशों की अकेले यात्रा पूरी कर ली है और हाल ही में चीन की यात्रा के दौरान उन्हें...
Summer Express - जींद शादी समारोह में चाकू हमला, एक बाराती की मौत

लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चार अवैध पिस्तौल बरामद की गई हैं। आरोपी किसी बड़ी वारदात को...
Summer Express - भीषण लू से भारत की अर्थव्यवस्था पर खतरा, GDP में गिरावट की आशंका

भीषण लू से भारत की अर्थव्यवस्था पर खतरा, GDP में गिरावट की आशंका

Summer express, नई दिल्ली | भीषण गर्मी अब भारत के लिए सिर्फ मौसम की चुनौती नहीं रह गई है, बल्कि यह धीरे-धीरे एक गंभीर आर्थिक संकट का रूप लेती जा रही है। देश के कई राज्यों—हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड—में लू को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.