Facebook-f Youtube X-twitter

पेंशन कटौती पर इनेलो का हल्ला बोल, 20 फरवरी को बड़ा आंदोलन

चंडीगढ़। हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन कटौती को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इनेलो और कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में पात्र बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन बंद की जा रही है। इस मुद्दे को लेकर दोनों दलों ने प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहले ही दावा कर चुके हैं कि प्रदेश में किसी भी पात्र व्यक्ति की पेंशन नहीं काटी जा रही है।

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने दावा किया कि पिछले दो महीनों में प्रदेश में कम से कम एक लाख बुजुर्गों की पेंशन काटी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि फैमिली आईडी में गलत तरीके से आय और वाहन जैसी जानकारियां जोड़कर बुजुर्गों को पेंशन से वंचित किया जा रहा है। माजरा के अनुसार इस कटौती के कारण गरीब और असहाय बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रामपाल माजरा ने बताया कि पेंशन कटौती के विरोध में इनेलो ने 20 फरवरी को पंचकूला में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस प्रदर्शन में पार्टी के विधायक, पदाधिकारी, महिलाएं और बड़ी संख्या में बुजुर्ग शामिल होंगे। उन्होंने सरकार पर धान खरीद में कथित घोटाले, बेरोजगारी बढ़ने, युवाओं के पलायन और कानून व्यवस्था बिगड़ने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार बुजुर्गों के सम्मान और अधिकारों पर चोट कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेंशन कटौती एक सुनियोजित योजना के तहत की जा रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि सरकार आय सीमा तय कर लाखों बुजुर्गों की पेंशन काटने की तैयारी में है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब महंगाई लगातार बढ़ रही है, तब बुजुर्गों की पेंशन रोकना गरीब परिवारों पर सीधा हमला है। कटारिया ने भाजपा सरकार को सर्वांगीण रूप से विफल बताते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के नौ वर्षों में पेंशन 233 प्रतिशत बढ़ी थी, जबकि भाजपा सरकार के 12 वर्षों में केवल 200 प्रतिशत वृद्धि हुई, लेकिन यह पेंशन भी समय पर नहीं मिल रही है।

वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि राज्य में किसी भी पात्र व्यक्ति की पेंशन नहीं काटी जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा में अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

Summer express ,मोगा | मोगा जिले में थाना सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू...

तमिलनाडु फैक्ट्री ब्लास्ट: सुरक्षा खामियों का खुलासा, 25 की मौत

Summer express , तमिलनाडु  |  तमिलनाडु के विरुधुनगर स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद जांच में गंभीर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं, जबकि कई लोग...

लंबलू में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ प्रदर्शन,लोगों ने रैली निकालकर जताया विरोध

हमीरपुर,अरविंद -:बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में लंबलू क्षेत्र में लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। स्थानीय नागरिकों, बिजली उपभोक्ताओं और विभिन्न संगठनों ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया और पूरे क्षेत्र में रैली निकालकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।  इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “स्मार्ट मीटर बंद करो” के नारे लगाते हुए...

किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, बिलासपुर में 2735 का लक्ष्य—788 को लग चुका टीका

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:राज्य सरकार ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता दी है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए यह टीकाकरण बेहद जरूरी है,...

धर्मशाला में बनेगा अत्याधुनिक आयुष अस्पताल,पंचकर्मा के लिए विशेष वार्ड की सुविधा

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित आयुष अस्पताल के सामने साढ़े बारह करोड़ रुपये की लागत से एक चार मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस नए भवन के बनने के बाद मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी,...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.