Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में आर्सेनिक संकट गंभीर, राज्यसभा में सुभाष बराला का अलर्ट

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने राज्यसभा में देश में लगातार गहराते भूजल संकट पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हरियाणा सहित कई राज्यों में सेम (जलभराव) की बढ़ती समस्या और भूजल में आर्सेनिक की बढ़ती मात्रा स्वास्थ्य और कृषि दोनों के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है।

बराला ने बताया कि यह समस्या अब केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संकट का रूप ले चुकी है। केंद्रीय भूजल बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में भूजल में आर्सेनिक की मात्रा तय मानकों से कहीं अधिक पाई जा रही है। अकेले हरियाणा के 18 जिलों में भूजल में आर्सेनिक की मौजूदगी सामने आई है, जिससे पीने के पानी की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि आर्सेनिक युक्त पानी का लंबे समय तक सेवन करने से कैंसर, हृदय रोग, त्वचा संबंधी बीमारियां, बच्चों में गंभीर रोग और मानसिक विकार जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसका सीधा असर आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

सुभाष बराला ने कहा कि यह संकट स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि कृषि भूमि की उर्वरता को भी नुकसान पहुंचा रहा है। आर्सेनिक प्रदूषण और जलभराव के कारण मिट्टी की गुणवत्ता कमजोर हो रही है, जिससे किसानों की फसल उत्पादन क्षमता और आय दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के माध्यम से कम आर्सेनिक अवशोषण वाली फसल किस्मों के अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही हरियाणा जैसे सेमग्रस्त क्षेत्रों में स्थायी और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बराला ने मांग की कि प्रभावित इलाकों में नहरी एवं सतही जल आधारित सिंचाई परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए और हरियाणा में संचालित “मेरा पानी-मेरी विरासत” जैसी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार विशेष सहयोग प्रदान करे।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ठोस और वैज्ञानिक कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले वर्षों में यह संकट और भी भयावह हो सकता है। भाजपा सांसद ने केंद्र सरकार से भूजल प्रदूषण, आर्सेनिक संकट और जलभराव जैसी समस्याओं से निपटने के लिए समन्वित, दीर्घकालिक और वैज्ञानिक नीति बनाने की अपील की, ताकि आम नागरिकों के स्वास्थ्य, किसानों की आजीविका और कृषि की स्थिरता को सुरक्षित रखा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.