Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

चंडीगढ़। जनसुरक्षा, पशु-पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को प्राथमिकता देते हुए हरियाणा सरकार ने चाइनीज मांझे पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू कर दिया है। इस संबंध में पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है, जिसके तहत राज्य में चाइनीज मांझे के उत्पादन, भंडारण, बिक्री, आपूर्ति, आयात और उपयोग पर पूर्ण रोक रहेगी।

सरकार के इस फैसले को सख्ती से लागू कराने के लिए पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चाइनीज डोर के उत्पादन, बिक्री और भंडारण पर किसी भी कीमत पर अनुमति नहीं दी जाए।

अजय सिंघल ने कहा कि चाइनीज मांझा मानव जीवन, पशु-पक्षियों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। इसके चलते सड़क हादसे, जानलेवा चोटें और पक्षियों की मौत जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रतिबंधित मांझा बेचने, रखने या इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस महानिदेशक ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वयं और अपने बच्चों को पतंग उड़ाने के लिए केवल साधारण सूती डोर का ही उपयोग कराएं। यदि कहीं चाइनीज मांझे की बिक्री या इस्तेमाल होता दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस को सूचना दें, ताकि किसी भी दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके।

अधिसूचना के अनुसार पतंगबाजी के लिए केवल साधारण सूती (कॉटन) डोर की अनुमति है, जो कांच, धातु, रासायनिक लेप या किसी भी प्रकार की स्ट्रेंथनिंग सामग्री से मुक्त हो। प्रतिबंधित मांझे का उपयोग न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि यह मानव जीवन, वन्यजीव और सार्वजनिक संपत्ति के लिए भी बड़ा खतरा है।

डीजीपी ने बताया कि सभी सीपी, एसएसपी, एसपी, रेंज अधिकारी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने, बाजारों में नियमित जांच करने और प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ जब्ती व कार्रवाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बाजारों, स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और सामुदायिक स्तर पर चाइनीज मांझे से होने वाले खतरों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि सुरक्षित पतंगबाजी को बढ़ावा दिया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.