Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना का विस्तार : विधवा महिलाओं की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा में नई राह

शिमला, 20 फरवरी -: प्रदेश सरकार ने वंचित वर्गों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाए रखते हुए इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना में महत्वपूर्ण विस्तार किया है। इसके तहत अब विधवा महिलाओं की बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में वित्तीय सहायता दी जाएगी, चाहे वे प्रदेश के भीतर अध्ययन कर रही हों या बाहर।इस योजना का उद्देश्य विधवा, निराश्रित या तलाकशुदा महिलाओं तथा दिव्यांग अभिभावकों के बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में समग्र सहायता प्रदान करना है। योजना के संशोधन के तहत अब 27 वर्ष तक की छात्राएं इस योजना का लाभ ले सकेंगी।

संशोधित प्रावधानों के अनुसार, यदि छात्रा राज्य से बाहर स्थित सरकारी संस्थानों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम कर रही है और सरकारी छात्रावास की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो उसे किराया या पीजी आवास शुल्क के लिए प्रति माह 3,000 रुपये तक 10 महीनों तक सहायता दी जाएगी।योजना के अंतर्गत इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, व्यवसाय एवं प्रबंधन, चिकित्सा, लॉ, कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं आईटी, शिक्षा और मानविकी, शिल्पकार प्रशिक्षण एवं केंद्रीय पेट्रोकेमिकल संस्थान के पाठ्यक्रम शामिल हैं।वर्तमान में 18 वर्ष तक की छात्राओं को मासिक वित्तीय सहायता दी जा रही है। योजना का विस्तार होने से 18 से 27 वर्ष की आयु वर्ग की 504 छात्राओं को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। अनुमान है कि इनमें से लगभग 20% छात्राएं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का चयन कर सकती हैं, जिसके लिए 1 करोड़ रुपये अतिरिक्त वार्षिक बजट रखा जाएगा।

वित्त वर्ष 2025-26 में योजना के लिए कुल 31.01 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें 22.96 करोड़ रुपये पहले ही व्यय हो चुके हैं।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह योजना लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा की समान पहुँच सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम है। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.