Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस में उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बरकरार, 5 मार्च को विधायक दल की अहम बैठक

शिमला,कार्तिक -:राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। 5 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि होने के बावजूद पार्टी की ओर से अब तक उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर जारी है कि इस बार कांग्रेस किसे राज्यसभा भेजेगी। इसी बीच कांग्रेस ने 5 मार्च को सुबह 11 बजे विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। सभी विधायकों को इसमें अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह सतर्क और संगठित है। उन्होंने बताया कि नामांकन भरने की अंतिम समय सीमा 5 मार्च को दोपहर 3 बजे तक है और उम्मीदवार के नाम पर अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान द्वारा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की पार्टी आलाकमान से चर्चा हो चुकी है तथा उम्मीद जताई जा रही है कि उम्मीदवार के नाम की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उम्मीदवार चाहे कोई भी हो, कांग्रेस विधायक दल पूरी तरह एकजुट है और मुख्यमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार पार्टी का एक भी वोट इधर-उधर नहीं जाएगा। वर्ष 2024 के राज्यसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने उसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उनका कहना था कि हिमाचल प्रदेश में पहले कभी वोटों की खरीद-फरोख्त की परंपरा नहीं रही, लेकिन पिछली बार जो घटनाक्रम हुआ, उसका राजनीतिक परिणाम भी सामने आ चुका है और जनता ने संबंधित नेताओं को सबक सिखाया है।

बजट सत्र को लेकर भी उद्योग मंत्री ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा का बजट सत्र 18 मार्च से शुरू होगा। 20 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश किया जाएगा, जबकि 21, 22 और 23 मार्च को बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। 27 और 28 मार्च को कट मोशन लाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 30 मार्च से पहले बजट पारित किया जाना आवश्यक है। सत्र का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी किया जाएगा।इसके अलावा खाड़ी देशों में रह रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों को लेकर भी मंत्री ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है और फिलहाल ऐसी कोई सूचना नहीं है कि प्रदेश का कोई व्यक्ति गंभीर संकट में हो। वहां रह रहे लोगों के परिवारों से भी नियमित संवाद किया जा रहा है। एयर स्पेस खुलने की स्थिति में जरूरतमंद लोगों को वापस लाने के प्रयास किए जाएंगे और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.