Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना उपचुनाव में कांग्रेस की हार: अंदरूनी कलह ने डुबोई नैया, आशु-वडिंग टकराव पर गहराया सियासी संकट

लुधियाना | हल्का वेस्ट के उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार ने पार्टी की आंतरिक खींचतान को एक बार फिर उजागर कर दिया है। सियासी हलकों में चर्चा जोरों पर है कि यह हार पार्टी के अंदर छिपे टकराव और असहमति का परिणाम है, जो लोकसभा चुनावों से ही शुरू हो गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग द्वारा भारत भूषण आशु की टिकट रद्द कराए जाने से दोनों नेताओं के बीच तनाव गहरा गया। बदले में आशु ने भी उपचुनाव के प्रचार में वडिंग को दरकिनार कर दिया। शुरुआत होर्डिंग्स में वडिंग की तस्वीर न लगाने से हुई, जिसके बाद लुधियाना पहुंचे वडिंग को स्थानीय कांग्रेस नेताओं सुरेंद्र डाबर, राकेश पांडे, संजय तलवाड़, बैंस ब्रदर्स, कुलदीप वैद और जस्सी खंगुड़ा के साथ मिलकर आशु ने बिना भेंट किए लौटा दिया।

राजा वडिंग ने भी जताया विरोध

हाईकमान के निर्देश पर भले ही वडिंग आशु के नामांकन में शामिल हुए और पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी बैठे, लेकिन दोनों नेताओं की आपसी दूरी साफ नजर आई। प्रचार के दौरान भी वडिंग रोड शो से दूरी बनाए रहे, जबकि कई स्थानीय नेता भी प्रचार से नदारद रहे। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि आशु को चरणजीत चन्नी, राणा गुरजीत, प्रगट सिंह, राजकुमार वेरका और किक्की ढिल्लों जैसे वडिंग विरोधी नेताओं का समर्थन प्राप्त था।

विवाद बढ़ा सोशल मीडिया पोस्ट से

चुनाव नतीजों के बाद राजा वडिंग की फेसबुक पर डाली गई एक विक्ट्री साइन वाली पोस्ट ने हलचल मचा दी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आशु ने कहा कि यदि ऐसी कोई पोस्ट की गई थी, तो यह छोटी सोच का परिणाम है।

बैंस ने भी जताई नाराजगी, राहुल गांधी से ‘घोड़े बदलने’ की अपील

पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस ने भी आशु पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन्हें पार्टी में शामिल नहीं करना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचुनाव के दौरान जब वे आशु के घर समर्थन देने गए, तो उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी गई। बैंस ने कहा, “इज्जत तो दूर की बात है, हमारे साथ ऐसा व्यवहार हुआ जैसे छूत की बीमारी हो।”
उन्होंने कहा कि अगर सब लोग मिलकर काम करते, तो आशु की जीत तय थी। बैंस ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वे लुधियाना वेस्ट के परिप्रेक्ष्य में “लंगड़े और बाराती घोड़े बदलने” की नीति को अमल में लाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.