Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानी के टैंक में फंस गई थी मादा तेंदुआ, वन विभाग ने रेस्क्यू करके दोबारा जंगल में छोड़ा

मंडी, धर्मवीर -: वन मंडल मंडी के तहत आने वाली कोटली रेंज के सरध्वार गांव में पिछले कल एक मादा तेंदुआ पानी के बनाए हुए टैंक में गिर गई। पानी के टैंक के धरातल पर वह बूरी तरह से फंस गई। स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता लगा तो उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। डीसीएफ मंडी वासु डोगर ने वन विभाग और वन्यजीव की टीमों को तुरंत मौके पर भेजकर कार्रवाई करने को कहा। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व वन खंड अधिकारी राकेश जमवाल ने किया।

सुंदरनगर से आई वन्यजीव की टीम में पशु चिकित्सक डॉ. विपिन और अन्य लोग शामिल रहे। डीसीएफ मंडी वासु डोगर ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर जाकर सबसे पहले स्थिति को नियंत्रित किया गया और उसके बाद एक्सपर्ट व स्थानीय लोगों की मदद से जाल के माध्यम से तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया गया। उन्होंने बताया कि यह एक मादा तेंदुआ थी जिसकी उम्र 3 से 5 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही थी। मेडिकल जांच में यह मादा तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ पाई गई और इसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों के निर्देशानुसार इसे वापिस जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने इस सफल रेस्क्यू के लिए वन विभाग और वन्यजीव की समस्त टीमों सहित स्थानीय लोगों का आभार जताते हुए स्थानीय लोगों से वन्यजीवों को लेकर सचेत रहने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.