हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की सख्ती! सदस्य के आचरण पर जताई नाराजगी

Summer express /शिमला, संजू  -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अनुशासन और मर्यादा को लेकर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सदन के भीतर सदस्यों के आचरण पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण मंच की गरिमा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

अध्यक्ष ने सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों को समान रूप से नसीहत दी कि कार्यवाही के दौरान डेकोरम का पालन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सदन में सभी को अपनी बात रखने का अवसर दिया जाता है, लेकिन इसके लिए नियमों और समय की मर्यादा का सम्मान करना जरूरी है। उन्होंने उन सदस्यों को भी आड़े हाथों लिया जो बोलने का समय न मिलने की शिकायत कर रहे हैं।कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने लंबे अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि वे वर्ष 1985 से विधानसभा से जुड़े हुए हैं और सदन की कार्यप्रणाली को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ सदस्य अपेक्षाकृत नए हैं और संभवतः उन्हें नियमों की पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए उन्हें सदन की परंपराओं को समझना चाहिए।अध्यक्ष ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई सदस्य बार-बार देरी से आता है, नियमों की अनदेखी करता है या आसन का अपमान करता है, तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि अनुशासन और सम्मान बनाए रखना ही स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.