Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में खनन गतिविधियों के समय में बदलाव, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश जारी

राकेश, ऊना |  जिले में अवैध खनन और अनियंत्रित परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने लाइसेंसी खनन गतिविधियों के संचालन समय में संशोधन किया है। जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने पुलिस विभाग की अनुशंसा पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किए हैं।

संशोधित निर्देशों के अनुसार अब शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक खनन से जुड़ी सभी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं खनन, उत्खनन और लोडिंग कार्य केवल सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक ही किए जा सकेंगे। इसके अलावा खनन सामग्री की ढुलाई टिपरों और ट्रकों के माध्यम से सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक ही अनुमत होगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी खनन कार्य केवल वैध परमिट और लाइसेंस के अनुरूप ही संचालित होंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आदेशों के प्रभावी पालन के लिए पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीमें नियमित निरीक्षण करेंगी, ताकि अवैध खनन और बिना अनुमति परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा सके। प्रशासन ने कहा है कि इस कदम का उद्देश्य जिले में खनन गतिविधियों को व्यवस्थित करना और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और आगामी निर्देशों तक प्रभावी रहेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.