Facebook-f Youtube X-twitter

कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा ने भाजपा पर हिमाचल हितों की अनदेखी का लगाया आरोप

Summer Express,राकेश , ऊना। कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा नेताओं पर हिमाचल प्रदेश के हितों की आवाज सही तरीके से न उठाने का आरोप लगाया है। ऊना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी और भाजपा पर तीखे प्रहार किए।

सतपाल रायजादा ने सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी पर दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां राजनीतिक स्तर को दर्शाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता लगातार राहुल गांधी को लेकर अनावश्यक बयानबाजी करते रहते हैं।

उन्होंने हिमाचल में एंट्री टैक्स के मुद्दे को लेकर भी भाजपा को घेरा। रायजादा ने कहा कि प्रदेश में एंट्री टैक्स की दरों को बढ़ाने के बाद कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि एंट्री टैक्स की शुरुआत कांग्रेस सरकार ने नहीं बल्कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में की गई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल और पंजाब सरकारों के बीच इस मुद्दे को लेकर बातचीत चल रही है और जल्द समाधान की उम्मीद है।

पूर्व विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को आरडीजी (RDG) के तहत मिलने वाली हजारों करोड़ की राशि नहीं दी जा रही है, जबकि प्रदेश के भाजपा नेता संसद में इस मुद्दे को प्रभावी तरीके से नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सभी ने मिलकर सहयोग किया, लेकिन केंद्र से अपेक्षित सहायता नहीं मिली।

अवैध खनन के मुद्दे पर बोलते हुए रायजादा ने कहा कि जिले में भाजपा से जुड़े कुछ लोगों पर अवैध खनन के आरोप हैं और प्रशासन ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और जो भी उनके खिलाफ गलत व्यवहार करेगा, उसे उसी तरीके से जवाब दिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.