Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिम केयर को बंद करने के लिए किसी भी हद्द तक जा सकते हैं सुक्खू,अब नया झूठ क्या बोलेंगे होगी देखने वाली बात

मंडी , धर्मवीर -: पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है हिम केयर के तहत आईजीएमसी में भाजपा सरकार के समय लगभग 60 करोड़ का भुगतान किया गया है। वहाँ भी सुक्खू जी 120 करोड़ का घोटाला निकाल लाए हैं। यह सरकार हिम केयर को बंद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। यह बातें आज नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के बाली चौकी में प्रदेश कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कही। 

जयराम ठाकुर  ने कहा कि पहले विधान सभा में कहा कि हिम केयर में 1100 करोड़ का घोटाला हुआ है। जब हमने आंकड़े रखे कि पूर्व भाजपा सरकार में कुल इलाज ही 441 करोड़ का हुआ है। तब मुख्यमंत्री को लगा कि उनका झूठ बेनकाब हो गया, तो सीएम ने कहा कि हमसे गलती हो गई। एक संस्थान का मामला है और 120 करोड़ का घोटाला हुआ है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सवाल यह है कि जब यह तय हो गया कि पूर्व में रही उनकी सरकार के समय आईजीएमसी में हिम केयर के तहत लगभग 60 करोड़ का ही भुगतान हुआ है तो वह 120 करोड़ का घोटाला कहाँ से लाए हैं। अब सीएम जनता के आगे क्या झूठ बोलते हैं यही देखना बाकी है। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सलेम टाबरी में नशा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी, कई जगहों से नशीला पदार्थ बरामद

summer express , लुधियाना । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इलाके में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने करीब आधा दर्जन संदिग्ध तस्करों के घरों पर एक साथ छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान कई ठिकानों से नशीला पदार्थ बरामद...

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बादल छाए: हल्की बारिश के आसार, AQI 122

summer express , नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलग-अलग मौसम केंद्रों पर तापमान में अंतर देखने को मिला। पालम में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि लोदी रोड पर 27.2 डिग्री...

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.