Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अफसरों की लड़ाई में बेबस नजर आ रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार-भाजपा

मंडी, धर्मवीर – भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने चेस्टर हिल विवाद को लेकर प्रदेश को घेरते हुए कहा कि हिमाचल में इस समय शासन नहीं, बल्कि अफसरों के बीच खुली खींचतान चल रही है। सरकार के शीर्ष अधिकारी आपस में ही उलझे हुए हैं, जबकि मुख्यमंत्री को इसकी कोई सुध नहीं है। यह स्थिति दर्शाती है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रशासनिक पकड़ कमजोर हो चुकी है। एक ओर अधिकारी सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों में जाकर विकास के दावे करने में व्यस्त हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और अफसरशाही ने मिलकर प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। हर विभाग में अव्यवस्था, मनमानी और भ्रष्टाचार हावी है। न जवाबदेही तय है और न ही कानून का डर दिखाई देता है। यही कारण है कि चेस्टर हिल जैसे मामलों में सच्चाई सामने आने के बजाय अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप लगाकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं। राकेश जम्वाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशा माफिया, खनन माफिया और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल गिरोह खुलेआम सक्रिय हैं, लेकिन सरकार इन पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए केवल विपक्ष पर आरोप लगाने में जुटी है।उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री वास्तव में प्रदेश के हित में काम करना चाहते हैं, तो उन्हें तुरंत अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना होगा, अफसरशाही पर नियंत्रण स्थापित करना होगा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना होगा। अन्यथा आने वाले समय में जनता इस सरकार को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.