Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संगठन की अनदेखी पर फिर उठे सवाल, सरकार–संगठन तालमेल सुधारने की जरूरत: कौल सिंह ठाकुर

शिमला, संजू-:  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने एक बार फिर सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी से पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर सरकार के कामकाज और जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती पर पड़ सकता है।

 कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कुछ मामलों में कांग्रेस पदाधिकारियों और उनके परिजनों के तबादलों को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि इस विषय को उन्होंने व्यक्तिगत रूप से संबंधित विभाग के समक्ष उठाया और शिक्षा मंत्री से भी बातचीत की, जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ मामलों में फाइलें लंबे समय तक मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित रहीं। वरिष्ठ नेता ने आशंका जताई कि प्रशासनिक स्तर पर कुछ गड़बड़ियां हुई होंगी, जिसके कारण वास्तविक सूची में बदलाव की स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पार्टी की आंतरिक बैठक में भी उठाया गया है और इसे मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विषय सार्वजनिक मंच का नहीं बल्कि संगठनात्मक चर्चा का है, जहां कार्यकर्ताओं की समस्याओं को उठाना आवश्यक होता है।

 कौल सिंह ठाकुर ने वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के हालिया बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी के भीतर वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी के संकेत मिल रहे हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी मंत्री अनुभवी और सक्षम हैं, लेकिन उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने का पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। विशेष रूप से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ स्तर पर सुधार की आवश्यकता है और मुख्यमंत्री को इस पर ध्यान देना चाहिए।

कौल सिंह ने संगठनात्मक ढांचे को लेकर भी चिंता जताई। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कई जिलों में अभी तक जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां लंबित हैं, जिससे आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि हाईकमान द्वारा नए प्रदेश अध्यक्ष और राजनीतिक समिति के गठन के बाद स्थिति में सुधार होगा और संगठन अधिक सक्रिय रूप से कार्य करेगा।उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव कांग्रेस के लिए “सेमीफाइनल” की तरह होंगे और पार्टी इन्हें मजबूती से लड़ेगी। कौल सिंह ठाकुर ने विश्वास जताया कि जल्द ही संगठनात्मक ढांचा पूरा कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा, जिससे पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.