Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा निकाय चुनावों पर रोक की मांग खारिज, 10 मई को मतदान का रास्ता साफ

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा में आगामी नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कांग्रेस की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें राज्य में निकाय चुनावों पर रोक लगाने और वार्डबंदी प्रक्रिया को दोबारा कराने की मांग की गई थी।

कांग्रेस ने अपनी याचिका में अंबाला में एससी आरक्षित वार्डों की संख्या घटाए जाने और वार्डों के नए सिरे से सीमांकन को लेकर आपत्ति जताई थी। पार्टी की मांग थी कि मौजूदा अधिसूचना रद्द कर पूरी वार्डबंदी प्रक्रिया दोबारा की जाए और उसके बाद ही चुनाव कराए जाएं।

मामले की सुनवाई जस्टिस एच.एस. सेठी और जस्टिस यशवर्धन राठौड़ की खंडपीठ ने की। अदालत ने स्पष्ट किया कि चुनाव की तारीखों की औपचारिक घोषणा हो चुकी है, ऐसे में इस चरण पर न्यायिक हस्तक्षेप उचित नहीं है। अदालत ने यह भी कहा कि चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद उसे रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में नहीं होगा।

अदालत में पंचकूला के पूर्व चेयरमैन और अधिवक्ता रविंद्र रावल ने पक्ष रखते हुए वार्डबंदी और आरक्षण से जुड़े मुद्दे उठाए थे, लेकिन अदालत ने सभी दलीलों को खारिज कर दिया।

इस फैसले के बाद अब सोनीपत, पंचकूला, अंबाला नगर निगमों के साथ रेवाड़ी नगर परिषद तथा उकलाना, धारूहेड़ा और सांपला नगर पालिकाओं में 10 मई को मतदान का रास्ता साफ हो गया है। इन सभी क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसी दिन पंचायती राज संस्थाओं के 528 रिक्त पदों पर उपचुनाव भी संपन्न कराए जाएंगे।

चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इस बार मतदान ईवीएम से होगा, जबकि वीवीपैट का उपयोग नहीं किया जाएगा। मतदाताओं के लिए नोटा का विकल्प उपलब्ध रहेगा, हालांकि इसका परिणाम पर सीधा प्रभाव नहीं होगा।

प्रशासन ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की है। अदालत के फैसले के बाद अब सभी राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की...

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.