Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गाय चोरी के शक में सिलीगुड़ी में मॉब लिंचिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, बंगाल  | पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भीड़ हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां गाय चोरी के संदेह में दो लोगों को बेरहमी से पीटा गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उपचाराधीन है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शहर के एकटियाशाल इलाके में शनिवार तड़के हुई। स्थानीय लोगों को देर रात गाय चोरी की आशंका हुई, जिसके बाद कुछ संदिग्धों को पकड़ लिया गया। आरोप है कि भीड़ ने दोनों को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई की। दोनों के अचेत होने के बाद ही लोग मौके से हटे।

सूचना मिलते ही भक्ति नगर थाना पुलिस टीम अर्धसैनिक बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल दोनों इस्लामपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हाल के महीनों में क्षेत्र में गाय चोरी की घटनाओं के चलते पहले से ही लोगों में आक्रोश था, जो इस हिंसक वारदात में बदल गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - मांडोठी में अवैध संबंधों की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस

गाय चोरी के शक में सिलीगुड़ी में मॉब लिंचिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, बंगाल  | पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भीड़ हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां गाय चोरी के संदेह में दो लोगों को बेरहमी से पीटा गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उपचाराधीन है।...
Summer Express - भीषण गर्मी का असर तेज: पारा 45 डिग्री के करीब, कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी

पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का प्रकोप, हीटवेव अलर्ट जारी

Summer  express, चंडीगढ़  |  पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने 25 अप्रैल के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं, जिससे राहत...
Summer Express - कांगड़ा-चंबा के आठ हजार सरकारी बिजली कनेक्शन प्रीपेड में कन्वर्ट

कांगड़ा-चंबा के आठ हजार सरकारी बिजली कनेक्शन प्रीपेड में कन्वर्ट

राहुल चावला , धर्मशाला-:  जिला कांगड़ा और चंबा में लगे आठ हजार के करीब सभी सरकारी बिजली कनेक्शन को प्रीपेड कर दिया गया है। हालांकि सभी सरकारी विभागों के बिजली कनेक्शन प्रीपेड कर दिए गए हैं, लेकिन आम जनता से सीधे तौर पर जुड़े होने के चलते स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग में प्रीपेड...
Summer Express - Auto Draft

महिला आरक्षण कानून पर भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला, ‘महिला विरोधी सोच’ का आरोप

Summer express, बलिन्द्र कुमार ,कैथल  | कैथल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण कानून) को लेकर भाजपा ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। यह प्रेसवार्ता शहर के कपिल कमल जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने मुख्य रूप से मीडिया को संबोधित किया।...
Summer Express - मोरनी हिल्स सर्वे पर सरकार घिरी, हाईकोर्ट ने दावों पर उठाए सवाल, जुर्माना लगाया

मोरनी हिल्स सर्वे पर सरकार घिरी, हाईकोर्ट ने दावों पर उठाए सवाल, जुर्माना लगाया

Summer express, मोरनी  | मोरनी हिल्स क्षेत्र में सर्वे और सीमांकन कार्य को लेकर हरियाणा सरकार के दावों पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सवाल खड़े हो गए हैं। सुनवाई के दौरान सरकार ने दावा किया कि 16 अप्रैल से पहले ही सर्वे का काम शुरू कर दिया गया था और करीब 45 एकड़ क्षेत्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.