Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का प्रकोप, हीटवेव अलर्ट जारी

Summer  express, चंडीगढ़  |  पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने 25 अप्रैल के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं, जिससे राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान औसतन 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सामान्य से करीब 5 डिग्री ऊपर पहुंच गया। बठिंडा और फरीदकोट सबसे गर्म स्थान रहे, जहां तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान में करीब 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। गुरदासपुर में सबसे कम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मुख्य शहरों की बात करें तो चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री, लुधियाना और पटियाला में 42.4 डिग्री, अमृतसर में 40.3 डिग्री और मोहाली में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 30 अप्रैल के बीच मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है। ट्राइसिटी क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक तापमान स्थिर रहने के बाद धीरे-धीरे गिरावट आने के आसार हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में यह बदलाव जहां आम लोगों को राहत देगा, वहीं किसानों के लिए भी अहम रहेगा, खासकर गेहूं की कटाई के समय तेज हवाएं असर डाल सकती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.