Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में बागवानी खेती को बढ़ावा, पॉलीहाउस-नेट हाउस पर 50 से 85% तक अनुदान

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। जिले में किसानों को पारंपरिक खेती से हटाकर बागवानी की ओर प्रोत्साहित करने के लिए बागवानी विभाग सक्रिय रूप से काम कर रहा है। विभाग की ओर से संरक्षित खेती (प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन) को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके तहत किसानों को पॉलीहाउस और नेट हाउस लगाने पर आकर्षक अनुदान दिया जा रहा है।

जिला बागवानी अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र चौहान ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा पॉलीहाउस और नेट हाउस स्थापित करने के लिए सामान्य श्रेणी के किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को यह अनुदान 85 प्रतिशत तक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से किसान खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च सहित अन्य सब्जियों के साथ-साथ फूलों की खेती भी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि संरक्षित खेती के तहत फसलों को मौसम की मार से बचाया जा सकता है, जिससे उत्पादन में वृद्धि होती है और किसानों की आय में भी सुधार आता है। खुले खेतों में खेती करने पर फसलों को बदलते मौसम और बीमारियों का सामना करना पड़ता है, जिससे कीट नियंत्रण और खरपतवार प्रबंधन पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। ऐसे में पॉलीहाउस जैसी तकनीक किसानों के लिए अधिक लाभकारी साबित हो रही है।

डॉ. चौहान ने यह भी बताया कि पलवल जिले की भौगोलिक स्थिति किसानों के लिए अनुकूल है, क्योंकि यहां से फरीदाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली की बड़ी मंडियां नजदीक हैं। ऐसे में बागवानी फसलों का उत्पादन कर किसान आसानी से अपनी उपज बाजार तक पहुंचाकर बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं।

वहीं, गांव बाता के प्रगतिशील किसान भोजपाल ने बताया कि उन्होंने बागवानी विभाग की मदद से अपने खेत में पॉलीहाउस स्थापित किया है, जहां वे भिंडी, शिमला मिर्च, टमाटर और खीरे की खेती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की योजनाओं से किसानों को आर्थिक सहयोग मिल रहा है और बागवानी फसलें नकदी फसल होने के कारण रोजाना आय का स्रोत बनती हैं।

किसान भोजपाल ने अन्य किसानों से अपील की कि वे पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर बागवानी को अपनाएं, जिससे उनकी आमदनी में स्थायी बढ़ोतरी हो सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.