Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में फॉर्च्यूनर रोककर परिवार पर हमला, 5 करोड़ की रंगदारी का आरोप

Summer express, अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे के पास मोहड़ा फाटक के समीप एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक फॉर्च्यूनर कार को रोककर उसमें सवार परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सरेराह गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और अंदर बैठे बुजुर्ग, महिलाओं व बच्ची पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

पीड़ित परिवार के अनुसार, यह हमला रंगदारी न देने के चलते किया गया। उनका आरोप है कि सोनीपत के एक गिरोह द्वारा उनसे पिछले तीन वर्षों में करीब 4 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं और अब 5 करोड़ रुपये की और मांग की जा रही है। इसी को लेकर यह जानलेवा हमला किया गया।

मामले में करनाल के माखुमाजरा निवासी रणधीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम  अपनी पत्नी सुदेश रानी, पुत्रवधू शालिनी और पोती आस्था के साथ इस्माइलपुर गांव से लौट रहे थे। मोहड़ा फाटक बंद होने के कारण जब उन्होंने गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, तभी एक स्कॉर्पियो और बाइक सवार 6-7 बदमाशों ने उनकी कार के आगे वाहन अड़ाकर रास्ता रोक लिया।

जब परिवार ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए कार के दरवाजे अंदर से लॉक कर लिए, तो हमलावरों ने लोहे की रॉड से कार के शीशे तोड़ दिए और अंदर घुसकर हमला कर दिया। इस घटना में परिवार के पांच सदस्य घायल हुए हैं।

रणधीर सिंह ने आरोप लगाया कि सोनीपत के नयावास निवासी रमेश पहलवान और उसके साले मोनू पिछले काफी समय से उन्हें धमकाकर पैसे वसूल रहे हैं। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर विक्रम, पागल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 191(3) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.