Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में साइलो गोदाम पर आढ़तियों का हंगामा, रिश्वत लेकर खराब गेहूं लेने के आरोप

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। अनाज मंडियों में गेहूं खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब साइलो गोदामों में गेहूं उतारने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। आढ़तियों ने आरोप लगाया है कि साइलो गोदाम में गेहूं से भरे ट्रकों को मनमाने तरीके से वापस लौटाया जा रहा है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

आढ़तियों का कहना है कि गोदाम प्रबंधन गेहूं में अधिक नमी और कीड़े होने का हवाला देकर ट्रकों को खाली नहीं कर रहा। साथ ही उन्होंने गोदाम में रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका दावा है कि जो लोग पैसे देते हैं, उनके खराब गुणवत्ता वाले गेहूं को भी स्वीकार कर लिया जाता है।

हथीन अनाज मंडी के आढ़ती सतपाल ने बताया कि उनकी गेहूं से भरी गाड़ी साइलो गोदाम पहुंची थी, लेकिन उसे उतारने से मना कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सामने सैंपलिंग तक नहीं की गई और मनमाने ढंग से गेहूं में खराबी बताकर उसे रिजेक्ट कर दिया गया।

सतपाल ने कहा कि गोदाम में खराब और सड़ा हुआ गेहूं भी लिया जा रहा है, जबकि अच्छी गुणवत्ता वाले गेहूं को रिश्वत न देने की वजह से वापस किया जा रहा है। उन्होंने दोबारा सैंपलिंग की मांग भी उठाई, लेकिन अधिकारियों ने उसे मानने से इनकार कर दिया।

आढ़ती का कहना है कि इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को भी शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को डेढ़ महीने बाद भी अपनी फसल का पूरा भुगतान नहीं मिल पाया है और सरकार केवल दावे कर रही है।

वहीं साइलो गोदाम के डिप्टी मैनेजर हर्षित दुबे ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि गोदाम में आधुनिक वैज्ञानिक लैब के जरिए गेहूं की गुणवत्ता की जांच की जाती है। लैब रिपोर्ट के आधार पर ही गेहूं को स्वीकार या रिजेक्ट किया जाता है।

उन्होंने कहा कि साइलो में हजारों टन अनाज स्टोर किया जाता है और यदि खराब गुणवत्ता वाला गेहूं रखा जाए तो पूरा स्टॉक प्रभावित हो सकता है। इसलिए केवल मानकों पर खरा उतरने वाला गेहूं ही गोदाम में लिया जाता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.