Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने दिए कड़े सुरक्षा निर्देश

जालंधर | शहर में कानून व्यवस्था को सख्त बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कमान संभाल ली है। उन्होंने साफ किया है कि जालंधर में अमन-शांति बनाए रखने के लिए पुलिस हर मोर्चे पर मुस्तैद है।

धनप्रीत कौर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस के सभी अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की गई है, जिसमें उन्हें सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से नाइट डॉमिनेशन को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को रात में फील्ड में ड्यूटी देने को कहा गया है।

कमिश्नर ने आदेश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में नाकेबंदी करें और रात को बिना वजह घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। साथ ही, शहर के सभी एंट्री पॉइंट्स को रात में सील कर, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की कड़ी जांच और पूछताछ के बाद ही शहर में प्रवेश की अनुमति देने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पीसीआर टीमें भी रातभर एक्टिव रहेंगी और शहर के अंदरूनी और बाहरी इलाकों में लगातार गश्त करेंगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस कमिश्नर ने यह भी कहा कि वह स्वयं भी रात को फील्ड में निकलकर सुरक्षा इंतजामों की औचक जांच कर रही हैं।

धनप्रीत कौर ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे अपने मोबाइल फोन और वॉकी-टॉकी की बैटरियां पूरी तरह चार्ज रखें ताकि किसी आपात स्थिति में संचार में कोई बाधा न आए। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि शहर की सुरक्षा में कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.