Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के सरकारी स्कूलों की जांच के लिए बनी उच्च स्तरीय कमेटी, 7 HCS अफसरों को दी गई जिम्मेदारी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल की जांच के लिए एक सात सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर बनाई गई है और इसमें वरिष्ठ HCS अधिकारियों को शामिल किया गया है।

कमेटी का मुख्य उद्देश्य प्रदेशभर के स्कूलों का व्यापक निरीक्षण कर चार अहम बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करना है। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में लगे डिजिटल बोर्ड का उपयोग, छात्रों को वितरित टैब की स्थिति, टैब के दुरुपयोग की आशंका और आईसीटी व लैंग्वेज लैब की स्थिति का गहन आकलन किया जाएगा।

इस पहल के जरिए सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि स्कूलों में दी जा रही सुविधाएं सही तरीके से उपयोग हो रही हैं या नहीं और शिक्षा स्तर में अपेक्षित सुधार आ रहा है या नहीं।

इन अधिकारियों को सौंपे गए जिले:

  • अमृता सिंह (एडिशनल डायरेक्टर, सेकेंडरी एजुकेशन) – पंचकूला व यमुनानगर
  • कमलप्रीत कौर (एडिशनल डायरेक्टर, एडमिन) – कैथल, जींद व करनाल
  • ममता – कुरुक्षेत्र व अंबाला
  • सुरेंद्र सिंह (संयुक्त निदेशक) – हिसार, फतेहाबाद, सिरसा
  • संजीव कुमार – महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, फरीदाबाद
  • मयंक वर्मा – पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, रेवाड़ी
  • हिमांशु चौहान – रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी

इन सभी अधिकारियों को संबंधित जिलों के स्कूलों का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस कदम से सरकारी स्कूलों में संसाधनों के उपयोग और शैक्षणिक गुणवत्ता में पारदर्शिता के साथ सुधार होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.