Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिहार: पूर्वी चंपारण में पूर्व नक्सली की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

मोतिहारी (बिहार) | पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक पूर्व नक्सली की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय भून्ना मियां के रूप में हुई है। हमलावरों ने पहले गोली चलाई और फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मछलियों को दाना डालने निकले थे, रास्ते में घेर लिया गया

परिजनों के मुताबिक भून्ना मियां सुबह अपने गांव पिपरा से तालाब में मछलियों को दाना डालने निकले थे। पिपरा हाई स्कूल के पास जैसे ही वह पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने राजेंद्र पासवान के घर के पास उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने उन्हें गोली मारी और उसके बाद चाकू से गला रेत दिया। मृतक का शव घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे फेंका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जमीन विवाद को बताया जा रहा कारण

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हत्या वर्षों पुराने जमीन विवाद से जुड़ी हो सकती है। दरपा क्षेत्र के हरेंद्र सिंह की 85 बीघा जमीन पर लंबे समय से नक्सलियों की निगाह रही है। भून्ना मियां उस जमीन की देखरेख कर रहे थे। इससे पहले भी उन पर हमला हो चुका था।

पिछले साल अक्टूबर 2024 में उन्हें मोतिहारी से लौटते समय छौड़ादानो थाना क्षेत्र में गोली मारी गई थी। तब उनकी जान बच गई थी, लेकिन इस बार हमलावरों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की पहचान

रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने हत्या में संलिप्त कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।मोतिहारी (बिहार) | पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक पूर्व नक्सली की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय भून्ना मियां के रूप में हुई है। हमलावरों ने पहले गोली चलाई और फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मछलियों को दाना डालने निकले थे, रास्ते में घेर लिया गया

परिजनों के मुताबिक भून्ना मियां सुबह अपने गांव पिपरा से तालाब में मछलियों को दाना डालने निकले थे। पिपरा हाई स्कूल के पास जैसे ही वह पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने राजेंद्र पासवान के घर के पास उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने उन्हें गोली मारी और उसके बाद चाकू से गला रेत दिया। मृतक का शव घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे फेंका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जमीन विवाद को बताया जा रहा कारण

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हत्या वर्षों पुराने जमीन विवाद से जुड़ी हो सकती है। दरपा क्षेत्र के हरेंद्र सिंह की 85 बीघा जमीन पर लंबे समय से नक्सलियों की निगाह रही है। भून्ना मियां उस जमीन की देखरेख कर रहे थे। इससे पहले भी उन पर हमला हो चुका था।

पिछले साल अक्टूबर 2024 में उन्हें मोतिहारी से लौटते समय छौड़ादानो थाना क्षेत्र में गोली मारी गई थी। तब उनकी जान बच गई थी, लेकिन इस बार हमलावरों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की पहचान

रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने हत्या में संलिप्त कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.