Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्यशैली पर सवाल, कई मामलों को लेकर बढ़ी चर्चा

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा में है। गेहूं खरीद सीजन के दौरान प्रशासनिक जरूरतों के नाम पर अन्य जिलों से अस्थायी तौर पर बुलाए गए अधिकारियों को निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी वापस नहीं भेजा गया है। वहीं करोड़ों रुपये मूल्य के सरकारी धान के कथित गबन और उससे जुड़े मामलों में कार्रवाई में हुई देरी को लेकर भी विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार 18 मार्च को जारी आदेशों के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से नौ अधिकारियों और कर्मचारियों को 60 दिनों के लिए करनाल में अस्थायी तौर पर तैनात किया गया था। इनमें कुरुक्षेत्र, पानीपत, सिरसा, पलवल और जींद से आए अधिकारी शामिल थे। निर्धारित अवधि मई माह में पूरी हो चुकी थी, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी इनमें से अधिकांश अधिकारियों की मूल जिलों में वापसी को लेकर कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया गया है।

इस मामले में विभाग के रवैये को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सूची में शामिल एक अधिकारी को व्यक्तिगत कारणों के आधार पर समय रहते उनके मूल जिले में वापस भेज दिया गया, जबकि अन्य अधिकारियों के संबंध में अब तक कोई निर्णय सामने नहीं आया है। इससे विभागीय स्तर पर पारदर्शिता और समानता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इसी बीच तरावड़ी क्षेत्र की दो राइस मिलों से लगभग 26 हजार क्विंटल सरकारी धान के कथित रूप से गायब होने का मामला भी विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस धान की अनुमानित बाजार कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जाता है कि खरीद के बाद भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो गई थी, लेकिन संबंधित मिल संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने में कई महीने लग गए। इस देरी को लेकर विभाग की जवाबदेही पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

विवादों के बीच गेहूं खरीद व्यवस्था में अधिकारियों की तैनाती को लेकर भी चर्चा बनी हुई है। मंडी क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां ऐसे अधिकारी को सौंपे जाने पर सवाल उठे हैं, जिसके खिलाफ पहले से भ्रष्टाचार से जुड़े मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है। वहीं कुछ अन्य अधिकारियों की खरीद प्रक्रिया में सीमित भूमिका और बार-बार हुए प्रशासनिक फेरबदल को लेकर भी विभाग की कार्यशैली पर उंगलियां उठ रही हैं।

लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने करनाल के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। विभाग की ओर से अब तक इन आरोपों और सवालों पर कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में प्रशासनिक निर्णयों, अधिकारियों की तैनाती और लंबित मामलों में कार्रवाई की पारदर्शिता को लेकर बहस तेज हो गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी से दावेदारी जता रहे सतीश गोगी बोले- विधायक बबलू का विकास अपनों के पोषण तक सीमित

ऊना, राकेश -:भाजपा जिला एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं गगरेट ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सतीश गोगी ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। यदि पार्टी नेतृत्व उन पर विश्वास...

लुहणू मैदान में अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आगाज, एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों की होगी परख

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त किरण भड़ाना ने पहले मुकाबले की बैटिंग सेरेमनी के साथ किया। इस अवसर पर पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी नौशीन विशेष रूप से मौजूद रहीं। देशभर से पहुंची युवा महिला...

बिहार फाउंडेशन ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को छठ पूजा समारोह का निमंत्रण दिया

Summer express,चंडीगढ़। बिहार फाउंडेशन के पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. रूपेश सिंह के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 15 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले छठ पूजा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।...
Summer Express - Auto Draft

महाराष्ट्र में दो गुटों की लड़ाई रोकने पहुंचे मजदूर की हत्या, 12 आरोपी गिरफ्तार

Summer express, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नांदेड जिले में दो गुटों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश करना एक मजदूर को भारी पड़ गया। बीच-बचाव करने पहुंचे मजदूर पर दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर की अस्पताल में उपचार के दौरान...

पीएचडीसीसीआई ने एमएसएमई निदेशालय के साथ मिलकर किया आयोजन

Summer express,यमुनानगर। हरियाणा सरकार के एमएसएमई निदेशालय और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के हरियाणा चेप्टर की तरफ से बुधवार को यमुनानगर में रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉरमेंस (रैंप)कार्यक्रम के तहत एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन किया। रैंप सरकार की एक पहल है, जिसे संसाधनों तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.