Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

661 करोड़ रु. के आईडीएफसी घोटाले में दो आरोपी गिरफ्तार

मोनिका रावत

पंचकूला| 661 करोड़ रुपये के चर्चित बैंक फ्रॉड मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जिला अदालत पंचकूला में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित शर्मा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में चरणजीत सिंह रंधावा, जो आईडीएफसी बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत है, और मोहम्मद शमीम, जो एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में डाटा एंट्री क्लर्क है, शामिल हैं। सीबीआई ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की और फिर अदालत में पेश कर उनके रिमांड की मांग की। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को तीन दिन के सीबीआई रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। जांच एजेंसी का मानना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान 661 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। सीबीआई अब यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि कथित घोटाले में दोनों की क्या भूमिका रही और किन अन्य लोगों की संलिप्तता हो सकती है।
गौरतलब है कि 661 करोड़ रुपये के इस बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई लगातार कार्रवाई कर रही है और अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा चुकी है। ताजा गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और व्यापक होने की संभावना है। सीबीआई मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, बैंकिंग प्रक्रियाओं और अन्य संदिग्ध पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है। इस मामले में और िगरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.