Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुखना वेटलैंड का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन, प्रवासी पक्षियों के लिए बेहतर आवास बनाने के निर्देश

मोनिका रावत | चंडीगढ़
पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को वेटलैंड अथॉरिटी, चंडीगढ़ की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महत्व के सुखना वेटलैंड के संरक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन की व्यापक
समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वित प्रयासों के माध्यम से सुखना वेटलैंड और उसके कैचमेंट क्षेत्र की पारिस्थितिकी को दीर्घकालिक रूप से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
बैठक में वेटलैंड अथॉरिटी की पिछली बैठक के निर्णयों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई तथा अथॉरिटी के आधिकारिक लोगो को अंतिम मंजूरी दी गई। विभिन्न विभागों ने सुखना वेटलैंड के संरक्षण, पारिस्थितिकीय पुनर्स्थापन और कैचमेंट क्षेत्र के वैज्ञानिक प्रबंधन पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। कांसल डायवर्जन नहर के रखरखाव और मृदा अपरदन रोकने के लिए व्यापक अध्ययन कराने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।
प्रशासक ने वेटलैंड में खरपतवार प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तरीकों को अपनाने पर बल दिया।
उन्होंने प्रवासी पक्षियों की संख्या और विविधता बढ़ाने के लिए उनके प्राकृतिक आवास को बेहतर बनाने तथा वेटलैंड परिसर में विभिन्न प्रवासी पक्षियों की जानकारी देने वाले सूचना पैनल लगाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में बताया गया कि पंजाब विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग द्वारा किए गए मत्स्य विविधता सर्वेक्षण में सुखना वेटलैंड में 20 से अधिक मछली प्रजातियां दर्ज की गई हैं, जिनमें मृगल कार्प सबसे अधिक पाई गई। सर्वेक्षण के अनुसार कुल मत्स्य विविधता में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी देशी प्रजातियों की है। इस आधार पर मत्स्य विभाग ने कतला, रोहू और मृगल की 10 हजार फिंगरलिंग्स वेटलैंड में छोड़ी हैं।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि आईआईटी रुड़की की सिफारिशों और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के परामर्श के अनुसार सुखना वेटलैंड के रेगुलेटरी छोर पर वैज्ञानिक तरीके से डी-सिल्टिंग का कार्य जारी है। इस परियोजना से वेटलैंड की जल भंडारण क्षमता में लगभग 5.4 हेक्टेयर-मीटर की वृद्धि होने की संभावना है।
बैठक में यूटी के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.