Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बीएससी पास फाइनेंसर निकला सीरियल बाइक चोर

अंबाला , अंकुर कपूर | अंबाला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) सेल ने लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी बीएससी पास है और पहले फाइनेंस का कारोबार करता था। पुलिस पूछताछ में उसने करीब तीन दर्जन मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब तक उसके कब्जे से 20 चोरी की बाइक बरामद कर चुकी है, जबकि अन्य वाहनों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार पिछले काफी समय से अंबाला शहर, महेशनगर और अंबाला छावनी सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। बढ़ती वारदातों को देखते हुए एवीटी सेल को आरोपियों की तलाश में लगाया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बिलासपुर निवासी अनिल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल महेशनगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसके संबंध में पहले से मामला दर्ज था।

आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह अंबाला के अलावा कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, मुलाना, बराड़ा और साहा समेत कई इलाकों से मोटरसाइकिलें चोरी कर चुका है। पुलिस अब तक 20 चोरी की बाइक बरामद कर चुकी है और बाकी वाहनों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चोरी की गई मोटरसाइकिलों को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेच देता था। पुलिस के मुताबिक वह पहले भी इसी तरह के मामले में सहारनपुर जेल में करीब 18 महीने की सजा काट चुका है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान उसका फाइनेंस का कारोबार पूरी तरह बंद हो गया था। कारोबार ठप होने से उस पर कर्ज बढ़ता गया और आर्थिक संकट के चलते उसने चोरी का रास्ता अपना लिया। पुलिस के अनुसार कर्ज के कारण उसने अपना घर भी छोड़ दिया था और मंदिरों व गुरुद्वारों में रहकर वारदातों को अंजाम देता था।

डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें कहां बेची गईं और इस पूरे नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में कई और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.