Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री के स्पेशल ऑफिसर बने भोपाल सिंह खदरी, संभालेंगे जन शिकायतें

Summer express, अंकुर कपूर , पंचकूला। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय की शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के पूर्व अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी को मुख्यमंत्री का स्पेशल ऑफिसर (ग्रिवेंस रिड्रेसल) नियुक्त किया है। अब वह प्रदेशभर से मुख्यमंत्री कार्यालय में आने वाली जन शिकायतों के त्वरित समाधान की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचने वाली प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों को जल्द राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और परिणाम आधारित बनाया जाएगा, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। इसके लिए शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और लंबित मामलों की लगातार समीक्षा भी होगी।

भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय जनता की उम्मीदों का केंद्र होता है। ऐसे में लोगों का विश्वास बनाए रखना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायतों के निपटारे में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की मंशा है कि हर नागरिक की समस्या का प्रभावी समाधान हो और शिकायत निवारण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाओं का लाभ मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.