Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अयोध्या प्रकरण पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जताई चिंता, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर:-अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं और आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

रोहित ठाकुर ने कहा कि अयोध्या देश की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में यदि मंदिर के चढ़ावे या उसके प्रबंधन से जुड़ी किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो इससे श्रद्धालुओं का विश्वास प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि सरकार को पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराकर सच्चाई जनता के सामने लानी चाहिए और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थानों की विश्वसनीयता बनाए रखना सभी सरकारों और प्रबंधन समितियों की जिम्मेदारी है। श्रद्धालु अपनी आस्था और विश्वास के साथ मंदिरों में दान देते हैं, इसलिए उस धन का उपयोग पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। यदि कहीं भी अनियमितता होती है तो उसे गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच इसलिए उठा रही है ताकि धार्मिक संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। उनका कहना था कि किसी भी धर्मस्थल की गरिमा बनाए रखने के लिए निष्पक्ष व्यवस्था और प्रभावी निगरानी तंत्र आवश्यक है।प्रदेश के मंदिरों में व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि हिमाचल सहित देश के सभी धार्मिक स्थलों के प्रबंधन को इस घटना से सीख लेते हुए वित्तीय लेनदेन और दान प्रबंधन को अधिक पारदर्शी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और नियमित ऑडिट जैसी व्यवस्थाएं अपनाकर श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत किया जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...

हरियाणा में प्रदूषण पर सख्ती, 12 एसटीपी परियोजनाओं का काम तेज

summer express , चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा सरकार ने वायु और जल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई स्तरों पर प्रयास तेज कर दिए हैं। सीवेज प्रबंधन से लेकर औद्योगिक अपशिष्ट, पराली और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए विभागों को लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.