Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देउरी स्कूल भवन मामले में हाई कोर्ट सख्त, सरकार और शिक्षा विभाग से मांगा जवाब

Summer express/शिमला/संजू-: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र की देउरी पंचायत स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नए भवन को लेकर मामला अब हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट पहुंच गया है। भवन तैयार होने के बावजूद विद्यार्थियों को अब तक नए परिसर में स्थानांतरित नहीं किए जाने के मुद्दे पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई निर्धारित की है।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायमूर्ति विपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सचिव शिक्षा, निदेशक उच्च शिक्षा, उपायुक्त मंडी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा मंडी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देउरी के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किए हैं। अदालत ने सभी पक्षों को अगली सुनवाई से पहले अपना पक्ष स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता उदयनंद शर्मा ने अदालत को बताया कि वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में देउरी स्कूल का पुराना भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से छात्र-छात्राएं किराए के भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि नया स्कूल भवन पूरी तरह तैयार है, लेकिन अब तक उसे विद्यार्थियों के लिए शुरू नहीं किया गया है।याचिका में यह भी कहा गया है कि जिस किराए के भवन में वर्तमान में कक्षाएं संचालित हो रही हैं, वह पुराना होने के साथ-साथ बरसात के मौसम में सुरक्षा की दृष्टि से भी पूरी तरह उपयुक्त नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को लेकर अभिभावकों में लगातार चिंता बनी हुई है।

सुनवाई के दौरान अदालत ने इस बात को गंभीरता से लिया कि भवन तैयार होने के बावजूद उसका उपयोग क्यों नहीं किया जा रहा है। न्यायालय ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से यह स्पष्ट करने को कहा है कि विद्यार्थियों को नए भवन में स्थानांतरित करने में देरी किस कारण से हो रही है। साथ ही सभी अधिकारियों को 22 जुलाई से पहले विस्तृत जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं।अब इस मामले पर अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी, जिसमें सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से जवाब पेश किया जाएगा। इस जवाब के आधार पर हाई कोर्ट आगे की कार्रवाई तय करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.